Published : Apr 06, 2020, 04:57 PM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 10:05 PM IST
मुंबई. कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लोगों से अपील की थी कि सभी 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने-अपने घर के बाहर दीया जलाएं, जो कि इस लड़ाई की घड़ी में एकता और मजबूती देगा। उनकी अपील पर लगभग हर घरों के बाहर दीया जला। आमजनों की तरह टीवी सेलेब्स ने भी मोदी का सपोर्ट किया और घर की लाइट बंद कर दीया और मोमबत्ती जलाई।
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान ने भी अपनी बालकनी में उन्होंने भी दिया जलाया। इस मौके पर हिना ने माथे पर बड़ी सी बिंदी, झुमके और ग्रीन गोल्डन कलर का सूट कैरी किया था। इतना सजधज के दीया जलाने पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई। एक ने कमेंट किया- दीवाली है क्या जो इतनी सजधज गई। एक ने कहा- इतना तैयार होकर भी कोई दीया लगाता है।
212
भतीजों के साथ रश्मि देसाई ने जलाए दीये।
312
अंकिता लोखड़े ने घर में अंधेरा कर ढेर सारे दीये जलाए।
412
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दाहिया के साथ घर की बालकनी में जलाए दीये।
512
कश्मिरा तन्ना ने मां के साथ घर की बालकनी में जलाई मोमबत्ती।