लाल लहंगा, मांग टीका और हैवी नेकलेस पहन दुल्हन की तरह सजी TV की बहू, दिखी बेहद खूबसूरत

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। इस महामारी की चपेट में रोज हजारों लोग आ रहे हैं। कई लोग अब तक मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत के हालात अच्छे नहीं है। यहां भी रोज पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की व्यवस्था शुरू की है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी की अक्षरा के नाम से फेमस हिना खान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में दुल्हन बनी हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2020 7:12 AM IST / Updated: Jul 11 2020, 10:29 AM IST

17
लाल लहंगा, मांग टीका और हैवी नेकलेस पहन दुल्हन की तरह सजी TV की बहू, दिखी बेहद खूबसूरत

हिना ने जो फोटोज शेयर की है उसमें वे लाल लहंगा, मांग टीका, हैवी नेकलेस और गॉगल में नजर आ रही है। ये फोटोज उनके म्यूजिक वीडियो रांझणा के सेट पर क्लिक की गई थी। 

27

'बिग बॉस 11' खत्म होने के तुरंत बाद ही हिना खान को म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' का ऑफर मिला था। इसमें हिना ने अपने दोस्त प्रियांक शर्मा के साथ नजर आई थी।

37

जैसे ही हिना ने अपनी इन पुरानी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उनके फैंस की ओर से सवालों की झड़ी ही लग गई। फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो शादी कब रही हैं?

47

वे अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल के साथ 2014 से रिलेशनशिप में है।

57

हिना ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी।

67

सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।

77

इस शो के अलावा वे किसी और शो में नजर नहीं आईं। उन्होंने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथियां', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos