गौहर खान-जैद दरबार से सना खान तक, शादी के बाद ये 7 TV सेलेब्स मनाएंगे पहली होली

मुंबई. देशभर में होली के त्योहार के सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। 28 मार्च को होलिका दहन किया गया। अब 29 मार्च यानी सोमवार को रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। लेकिन, इस साल कोरोना के कारण होली का रंग फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में सरकार ने होली ना मनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वो लोग अपने घरों में रहकर ही होली का जश्न मनाएं। ऐसे में आज आपको उन टीवी सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी शादी के बाद इस साल पहली होली है। आइए जानते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2021 8:45 AM IST

17
गौहर खान-जैद दरबार से सना खान तक, शादी के बाद ये 7 TV सेलेब्स मनाएंगे पहली होली

गौहर खान-जैद दरबार 

बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी एक्ट्रेस गौहर खान ने पिछले साल 25 दिसंबर, 2020 को लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की थी। ऐसे में अब इस साल इस कपल की पहली होली साथ में है, जब वो इसे मनाएंगे। 

27

नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह 

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल 24 अक्टूबर में शादी की थी। लॉकडाउन के दौरान की इनकी शादी सबसे बड़ी मानी जाती है। ऐसे में इस साल होली का त्योहार इनके लिए भी पहली होगी।

37

आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल 

उदित नारायण के बेटे और टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने पिछले साल 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की थी। ऐसे में ये कपल भी इस साल पहली बार होली मनाएगा और एक-दूसरे को प्यार का रंग लगाएंगे।

47

सना खान-अनस सईद

अचानक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने के फैसले से सभी को चौंकाने वाली एक्ट्रेस सना खान ने पिछले साल नवंबर में गुजरात बेस्ड बिजनेसमैन अनस सईद से शादी कर ली थी। वो इस साल शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगी। 

57

कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी

टीवी स्टार कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी पिछले साल अप्रैल में हिंदू रिति-रिवाज से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण वो धूम-धाम से शादी नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने खुद ही पेपर पर शादी कर ली थी। अब दोनों एक बच्चे के पैरेंट्स भी बन चुके हैं। ऐसे में ये कपल अपने बच्चे का साथ और शादी के बाद पहली होली मनाएगा।

67

पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह 

कोरियोग्राफर-एक्टर पुनीत पाठक ने पिछले साल 11 दिसंबर को गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह से लोनावला में शादी की थी। इनकी शादी में भारती सिंह समेत मौनी रॉय तक कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

77

करनवीर मेहरा और निधि सेठ

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम एक्टर करनवीर मेहरा ने निधि सेठ से 24 जनवरी, 2021 को दिल्ली में शादी की थी। ये न्यूलीवेड्स कपल पहली होली सेलिब्रेट करेगा।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos