एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडड (Indian Idol 13) का 13वां सीजन शुरू हो गया है। 10 सितंबर पर ऑन एयर हुए शो को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya), नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) और विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) जज कर रहे है। फिलहाल, तो जज कंटेस्टेंट का टेस्ट ले रहे है। हजारों कंटेस्टेंट्स में से 15 प्रतिभागियों को चुना जाएगा और फिर शुरू होगा रियल शो। वक्त बताएगा कि सीजन 13 का विनर कौन होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 12 सीजन्स के विनर कहां और क्या कर रहे है। आपको बता दें कि पिछले 12 सीजनन्स के कंटेस्टेंट्स में से 4 तो गुमनाम जिंदगी गुजार रहे है और 1 कम उम्र में ही दुनिया छोड़कर जा चुका है। नीचे पढ़ें रियलिटी शो इंडियन आइडल के पिछले 12 सीजन्स के कटेस्टेंट्स के बारे में...
2005 में शुरू हुए सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले विनर रहे अभिजीत सावंत। शो जीतते ही वे काफी पॉपुलर हुए। उन्होंने कुछ फिल्मों में गाने तो गाए ही साथ एक्टिंग भी की। लेकिन आज की बात करें तो वह गुमनाम जिंदगी गुजार रहे है।
212
संदीप आचार्य ने इंडियन आइडल 2 जीता था। इसके बाद उन्हें ईनामी राशि के साथ एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। लेकिन संदीप अब इस दुनिया में नहीं है। 2013 में अचानक खबर आई थी कि उनकी निधन हो गया है।
312
प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल 3 के विनर रहे और शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो जीतने से पहले वो पुलिस आर्केस्ट्रा मेंगाना गाया करते थे। हालांकि, अब वह क्या कर रहे हैं इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
412
सौरभी देबवर्मा ने इंडियन आइडल 4 को जीता था। आपको बता दें कि वे इंडियन आइडल जीतने वाली पहली महिला थीं। सौरभी ने सीजन के कपिल थापा को हराया था। हालांकि, बाद में इन दोनों ने शादी की ली थी।
512
इंडियन आइडल 5 के विनर श्रीराम चंद्र मयनमपति रहे थे। श्रीराम ने अपनी शानदार आवाज से सभी का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, अब वे कहां है और क्या कर रहे है इसकी कोई जानकारी नहीं है।
612
विपुल मेहता ने इंडियन आइडल 6 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अपनी आवाज से सभी को दिवाना बनाने वाले विपुल अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे है।
712
इंडियन आइडल 7 की शुरुआत इंडियन आइडल जूनियर के तौर पर हुई। इस शो में बच्चों ने अपना सिंगिंग टैलंट दिखाया था। 2013 में अंजना पद्मनाभन ने ये सीजन जीता था। अंजना म्यूजिक की फील्ड में एक्टिव है।
812
इंडियन आइडल 8 (इंडियन आइडल जूनियर सीजन 2) की ट्रॉफी अनन्या श्रीतम नंद ने अपने नाम की थी। अनन्या अपनी आवाज का जादू लोगों पर जमकर चलाया था। अनन्या अब 20 साल की हो गई है और उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
912
इंडियन आइडल 9 के विनर एलवी रेवंत रहे थे। शो जीतने के बाद उनको ईनामी राशि के साथ ही सोनी म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। वे साउथ इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव है।
1012
सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 जीता था। सलमान इसके बाद दिन ब दिन पॉपुलर होते गए। वह अक्सर स्टेज शो करते नजर आते रहते हैं। इसके अलावा वे सिंगिंग रियलिटी शोज को जज करते भी दिखाई दे चुके है।
1112
जूता पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आइडल 11 जीता था। उन्होंने अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों को दीवाना बनाया था। शो जीनते के बाद उनको एक फिल्म में गाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
1212
पिछला सीजन यानी 12 के विनर पवनदीप राजन रहे। शो जीतने के बाद से ही पवनदीप लाइमलाइट में बने हुए है। हाल ही में वे एक रियलिटी सिंगिंग शो में भी नजर आए थे।