Published : Aug 31, 2019, 07:00 PM ISTUpdated : Aug 31, 2019, 07:01 PM IST
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'जमाई राजा' के एक्टर रवि दुबे और निया शर्मा की फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गजब की रही। 'जमाई राजा' के बाद अब रवि और निया वेब सीरीज के लिए काम कर रहे हैं। इसमें निया और रवि के बीच एक लव मेकिंग सीन फिल्माया जाना था, जिसमें दोनों को एक-दूसरे को Kiss करना था। हालांकि रवि दुबे इस सीन को लेकर बिल्कुल असहज हो गए थे और उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
इसके बाद वेब सीरीज की टीम ने रवि को मनाने के लिए उनकी पत्नी सरगुन मेहता का सहारा लिया। पत्नी की इजाजत मिलने के बाद रवि किसिंग सीन करने को तैयार हुए। सेट पर हुई इस घटना के बारे रवि ने बताया कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में कभी भी किसी को-स्टार को नहीं चूमा। ऐसे में यह काम उनके लिए वाकई काफी मुश्किल था।
26
रवि के मुताबिक, जिस दिन निया और उनका किसिंग सीन शूट होना था उस दिन वो काफी नर्वस थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो इसे कैसे करेंगे। हालांकि बाद में रवि की पत्नी सरगुन ने इस शूट के लिए उनका हौसला बढ़ाया और वो इसे करने के लिए मान गए।
36
रवि दुबे ने पत्नी सरगुन के अलावा अपनी सासु मां से भी किसिंग सीन की इजाजत मांगी थी। रवि ने बताया कि, उन्होंने सबसे पहले अपनी सास से इस बारे में बातचीत की। उनके हां करने के बाद ही रवि किसिंग सीन करने के लिए राजी हुए थे।
46
रवि और सरगुन सीरियल '12/24 करोल बाग' (2009-2010) में को-स्टार थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 5 फरवरी 2013 को रवि ने सरगुन को डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 5' के सेट पर प्रपोज किया था।
56
रवि को आखिरी बार रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' को होस्ट करते देखा गया था, जो अप्रैल में ऑफ एयर हुआ है। फिलहाल, वे नए गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में बिजी हैं, जो 4 जून से शुरू हुआ है। वहीं सरगुन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'एंटरटेनमेंट की रात' (2017) में देखा गया था।
66
निया शर्मा के साथ रवि दुबे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।