को-एक्टर के साथ बप्पा के दरबार पहुंची 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद : PHOTOS

Published : Sep 10, 2019, 06:48 PM IST

मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही वेब सीरिज 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाले हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरिज की स्ट्रीमिंग से पहले निया और रवि दुबे लाल बाग के राजा के दरबार में पहुंचे। निया शर्मा ने बप्पा के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। निया शर्मा ने लाल बाग के राजा के दर्शन करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

PREV
15
को-एक्टर के साथ बप्पा के दरबार पहुंची 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद : PHOTOS
बता दें कि 'जमाई राजा 2.0' में निया शर्मा और रवि दुबे के बीच कई बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं। इसमें रवि दुबे ने पहली बार निया शर्मा के साथ ऑनस्क्रीन किसिंग सीन भी दिया है।
25
वेब सीरिज के लिए निया और रवि के बीच एक लव मेकिंग सीन फिल्माया जाना था, जिसमें दोनों को एक-दूसरे को Kiss करना था। रवि दुबे इस सीन को लेकर बिल्कुल असहज हो गए थे और उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
35
रवि के मुताबिक, जिस दिन निया और उनका किसिंग सीन शूट होना था उस दिन वो काफी नर्वस थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो इसे कैसे करेंगे। हालांकि बाद में रवि की पत्नी सरगुन ने इस शूट के लिए उनका हौसला बढ़ाया और वो इसे करने के लिए मान गए।
45
रवि और सरगुन सीरियल '12/24 करोल बाग' (2009-2010) में को-स्टार थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 5 फरवरी 2013 को रवि ने सरगुन को डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 5' के सेट पर प्रपोज किया था।
55
रवि को आखिरी बार रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' को होस्ट करते देखा गया था, जो अप्रैल में ऑफ एयर हुआ है। फिलहाल, वे नए गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में बिजी हैं, जो 4 जून से शुरू हुआ है। वहीं सरगुन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'एंटरटेनमेंट की रात' (2017) में देखा गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories