माता की चौकी के साथ ही शुरू हुईं काम्या पंजाबी की शादी की रस्में, इस दिन बंधेगी शादी के बंधन में

Published : Feb 06, 2020, 08:38 PM ISTUpdated : Feb 07, 2020, 01:37 PM IST

मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शादी करने जा रही हैं। शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को शुभ मंगल कलश और माता की चौकी के साथ ही काम्या के घर प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी हैं। काम्या ने खुद एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि काम्या दिल्‍ली के शलभ डांग से शादी कर रही हैं। दोनों पिछले एक साल से रिलेशन में हैं। शादी 10 फरवरी 2020 को है। काम्या ने हाल ही में गर्लगैंग के साथ पजामा पार्टी की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अब वो सिंगल नहीं रहीं। 

PREV
18
माता की चौकी के साथ ही शुरू हुईं काम्या पंजाबी की शादी की रस्में, इस दिन बंधेगी शादी के बंधन में
गर्लगैंग के साथ पार्टी में काम्या ने ब्लैक कलर का बोल्ड टॉप और रेड कलर का पजामा कैरी किया था। पार्टी के लिए एक खूबसूरत स्टेज सजाया गया था, जिस पर लिखा गया था 'ब्राइड टू बी..।' स्टेज से काम्या ने पार्टी में धमाकेदार एंट्री मारी।
28
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी आरा भी है। आरा का जन्म 2009 में हुआ था।
38
वहीं, काम्या के मंगेतर शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा हैं और उनका पहले से ही एक बेटा भी है।
48
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
58
काम्या के मुताबिक, शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'
68
पहले पति बंटी नेगी से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
78
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
88
काम्या पंजाबी की शादी का कार्ड।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories