जैसे ही रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन काम्या पंजाबी को पति ने उठाया गोद में, निकल गई उनकी चीख

मुंबई. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शादी के बंधन में बंध गईं हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ 10 फरवरी को सात फेरे लिए। मंगलवार को दिल्ली में काम्या और शलभ का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में काम्या ग्रीन-गोल्डन कलर का लहंगा, हैवी नेकलेस, हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं। बता दें कि काम्या और शलभ दोनों की ही ये दूसरी शादी है। दोनों के एक-एक बच्चे हैं। काम्या की एक बेटी है तो शलभ का एक बेटा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 10:33 AM IST / Updated: Feb 19 2020, 10:27 PM IST

110
जैसे ही रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन काम्या पंजाबी को पति ने उठाया गोद में, निकल गई उनकी चीख
काम्या अपनी वेडिंग पार्टी में बेहद एक्साटेड नजर आई। स्टेज पर काम्या पति के साथ ही ढोल की थाप पर डांस करने लगी। डांस करते-करते पति शलभ इतने एक्साइडेट हो गए कि उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन काम्या को गोद में उठा लिया। पति द्वारा अचानक गोद में उठा लेने के कारण काम्या की चीख निकल गई।
210
काम्या के रिसेप्शन से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में जहां काम्या और शलभ हैरान-परेशान दिख रहे हैं वहीं, एक अन्य फोटो में शलभ गिरते-गिरते बचते नजर आ रहे हैं। और ये देखकर काम्या शॉक्ड नजर आ रही हैं।
310
काम्या ने पिछले साल फरवरी में शलभ को डेट करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया। पिछले साल फरवरी में ही शलभ ने काम्या को प्रपोज किया था और दोनों ने फरवरी में ही शादी की।
410
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
510
काम्या के पति शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
610
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
710
काम्या के मुताबिक, शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'
810
पति से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
910
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।
1010
इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos