मुंबई. विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रतिभागी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रोज शो से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो के होस्ट फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) है। शो में इन दिनों शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) सबसे ज्यादा लाइमलाइट बंटोर रही है। ऐसे में दर्शक सोच रहे होंगे कि उन्हें घर के अंदर रहने के लिए सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है। लेकिन ऐसा नहीं इस बार के बिग बॉस में शमिता नहीं बल्कि रिद्धिमा पंडित को सबसे ज्यादा दी गई है। नीचे पढ़े किस कंटेस्टेंट्स को कितनी फीस दी जा रही है...
बता दें कि करन जौहर के इस शो के कई प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन प्रोमोज में घर के कंटेस्टेंट्स द्वारा की जा रही हरकतों को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का फाइनल होने के बाद इसे सलमान खान टीवी पर लेकर जाएंगे।
212
रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत में काम कर चुकी रिद्धिमा पंडित को सबसे ज्यादा फीस मिली है। उन्हें हर हफ्ते के लिए 5 लाख रुपए दिए गए। हालांकि अब वे शो से बाहर हो चुकी हैं।
312
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को घर के अंदर रहने के लिए 3.75 लाख रुपए हर हफ्ते मिल रहे हैं। शमिता इस शो की वजह से सबसे ज्यादा लाइमलाइट बंटोर रही है।
412
टीवी एक्टर जीशान खान को घर में रहने के लिए हर वीक 2.50 लाख रुपए मिल रहे थे। हालांकि, घरवालों के साथ हाथापाई करने की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। जीशान अपने हॉट लुक और शानदार बॉडी के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वे पॉपुलर टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ रहे थे।
512
सिंगर नेहा भसीन को बिग बॉस ओटीटी के लिए हर हफ्ते 2 लाख रुपए मिल रहे हैं। नेहा शो में हॉटनेस का चड़का लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। नेहा को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी बेहतरीन फैन फॉलोइंग है।
612
एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन 10 की रनर-अप रही दिव्या अग्रवाल भी घर में धमाल मचा रही है। वे तो शो के होस्ट करन जौहर तक से पंगा ले चुकी है। उन्हें घर में रहने के लिए हर हफ्ते 2 लाख रुपए मिल रहे हैं।
712
मुस्कान जट्टाना जो मूस के नाम से मशहूर है अपने बायसेक्शुअल होने की बात बताकर लोगों का ध्यान खींच चुकी है। मुस्कान को हर सप्ताह 1.75 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
812
पॉपुलर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा भी शो में नजर रहे हैं। उन्होंने यार मोड दो.., दारू पार्टी.., नजर लग जाएगी.., तेरी यारी.. जैसे कई हिट गाने गाए हैं। हालांकि, शो में उनकी ज्यादा एक्टिविटी नजर नहीं आ रही है। उन्हें 1.75 लाख रुपए फीस मिल रही है।
912
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह घर में अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही। अक्षरा दूसरे कंटेस्टेंट्स से पंगा लेने में पीछे नहीं हट रही है। उन्हें घर में रहने के लिए 1.70 लाख रुपए मिल रहे हैं।
1012
बिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेते ही टीवी एक्टर राकेश बापट लाइमलाइट में आ गए है। खबरों की मानें तो शो में शमिता शेट्टी के साथ उनकी कुछ ज्यादा जम रही है। उन्हें 1.20 लाख रुपए फीस दी जा रही है।
1112
फेमस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी शो में नजर आ रहे हैं। उन्हें घर में रहने के लिए 1.20 लाख रुपए हर हफ्ते मिल रहे हैं। हालांकि, घर में निशांत भी ज्यादा एक्टिव नहीं दिख रहे हैं।
1212
बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट रही पवित्रा पुनिया के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल शो में हर किसी से झगड़ा करने के लिए फेमस है। उन्हें शो में सबसे कम फीस यानी हर हफ्ते 1 लाख रुपए मिल रहे हैं।