मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक के किरदार से फेमस हुए एक्टर करन मेहरा (Karan Mehra) की शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। करन की वाइफ निशा रावल (Nisha Rawal) ने मीडिया के सामने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका किसी और से अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं, निशा ने ये भी कहा है कि पति से इसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद उन्होंने मुझसे मारपीट भी की। वैसे, पति और पत्नी के बीच में आखिर ये 'वो' है कौन, जिसने करन और निशा की शादीशुदा जिंदगी को टूटने की कगार पर पहुंचा दिया है।
करण मेहरा और निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के बीच जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है वो है हिमांशी पराशर। हिमांश करन मेहरा के साथ पंजाबी टीवी शो ‘मावां दी ठंडिया छावां’ में काम कर रही हैं। इस शो में हिमांशी पराशर करण के अपोजिट नजर आती हैं।
210
स्क्रीन पर करन और हिमांशी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। शो में करन मेहरा पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। दोनों कलाकारों की पंजाब में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, जबसे निशा ने करन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही है, तभी से हिमांशी और करन की फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही इनके अफेयर की भी चर्चा है।
310
करन और हिमांशी ने इस शो की शूटिंग के दौरान की कई रोमांटिक तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। निशा और करण के बीच हुए बवाल के बाद अब लोगों ने हिमांशी पराशर को निशाना बनाना शुरु कर दिया है।
410
यहां तक कि लोगों ने हिमांशी पराशर को ‘होम ब्रेकर’ (घर तोड़ने वाली) भी कहा है। लोगों के ताने सुनने के बाद तंग आकर हिमांशी ने अपने कमेंट सेक्शन को ही ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब कोई भी उनके अकाउंट में जाकर कमेंट नहीं कर पाएगा।
510
वहीं दूसरी तरफ करन मेहरा ने पत्नी निशा रावल के सभी दावों को गलत बताते हुए कहा है कि वो आज भी उससे प्यार करते हैं और उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया है। इन दोनों के झगड़े में अब सवाल ये है कि 5 साल के बेटे कविश की कस्टडी आखिर किसे मिलेगी। निशा का कहना है कि करण को कविश की जिम्मेदारी नहीं लेनी है। दूसरी ओर करण का कहना है कि कविश निशा के साथ सुरक्षित नहीं है।
610
बता दें कि निशा रावल ने पति करन मेहरा के खिलाफ पुलिस घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। निशा की शिकायत के बाद करन को पुलिस कस्टडी में भी ले लिया गया था। हालांकि बाद में वो जमानत लेकर बाहर आ गए।
710
मंगलवार रात को निशा ने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से वो उनके साथ बदसलूकी करते हैं। उन्होंने बताया कि करन अक्सर उनके साथ गालीगलौज करते थे और उन पर हाथ उठाते थे।
810
मीडिया से बात करते हुए निशा ने बताया कि करन ने उन्हें दीवार की तरफ धक्का दिया, जिसके बाद उनका सिर फूट गया। वहीं एक इंटरव्यू में निशा रावल ने कहा कि उनके पति की जिंदगी में कोई दूसरी औरत आ गई है। उन्होंने खुद पति को रंगे हाथों पकड़ा है और रिश्ता संभालने की बहुत कोशिश की।
910
निशा के मुताबिक, मैंने करन से कई बारे इस बारे में बात करने की कोशिश की। मुझे लगता था कि एक एक्टर की इमेज के लिए ऐसी चीजें अच्छी नहीं होती हैं, जिस कारण मैं चुप रहती थी। मैं शादी को बचाने की पूरी कोशिश करती रही लेकिन करन ने मेरा साथ नहीं दिया।
1010
वहीं, जमानत पर छूटने के बाद करन ने पत्नी के बिहेवियर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि निशा बाइपोलर डिसऑर्डर की मरीज हैं। इस कारण वे एग्रेसिव और कभी-कभी हिंसक भी हो जाती हैं। मैं कमरे में मम्मी से बात कर रहा था, तभी निशा आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। फिर मुझे धमकी दी और अपना सिर दीवार पर खुद मार लिया। उसने सबसे ये कहा कि मैंने उसकी ऐसी हालत की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।