मुंबई. हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को है। इसे आधिकारिक रूप से पहली बार 19 जून, 1910 को मनाया गया था। हालांकि, फादर्स डे को मनाए जाने को लेकर जानकारों में मतभेद है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान देने के लिए जागरूक करना है। वैसे, 2020 को कई मायनों में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। एक तरफ कोरोना वयारस से जंग जारी है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बहुत से दिग्गज स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिनकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है।