भारत छोड़ पाकिस्तान में बसाया घर, एक्टिंग नहीं अब ये काम कर रहा श्वेता तिवारी का ऑनस्क्रीन पति

मुंबई. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग बसु का रोल प्ले करने वाला एक्टर सिजेन खान आज भले ग्लैमरस की दुनिया छोड़ चुके हैं लेकिन उनका किरदार आज भी फैंस के जहन में जीवंत हैं। इस सीरियल में उन्होंने श्वेता तिवारी के पति का रोल प्ले किया था। शो में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। दरअसल, आज सिजेन का बर्थडे है तो उनके जन्मदिन के दिन उनकी लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2019 5:48 AM IST

16
भारत छोड़ पाकिस्तान में बसाया घर, एक्टिंग नहीं अब ये काम कर रहा श्वेता तिवारी का ऑनस्क्रीन पति
सिजेन का 28 दिसंबर, 1977 को मुंबई में जन्म हुआ। वो मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के मशहूर सितार वादक हैं। उनकी मां तसनीम खान इंटीरियर डिजाइनर हैं। भारत में जन्मे सिजेन खान बाद में पाकिस्तान में जाकर बस गए और ग्लैमर दुनिया से दूरियां बना ली।
26
सिजेन का नाम फेमस फ्रेंच पेंटर पॉल सिजेन के नाम पर रखा गया है। उन्होंने नासिक के देओलाली स्थित बार्नस स्कूल से प्राइमरी और सेकेंडरी की पढ़ाई की और फिर बांद्रा के एमएमके कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर डिग्री हासिल की। वहीं, अगर सिजेन खान के एक्ट‍िंग करियर की बात की जाए तो सिजेन ने 1997 में सीरियल 'हसरतें' से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'पलछिन', 'कलीरें', 'दुश्मन', 'आप-बीती' में नजर आए।
36
इसके बाद 18 साल पहले 2001 में एकता कपूर ने उन्हें टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में ब्रेक दिया। यह सीरियल उनके करियर का टर्न‍िंग प्वॉइंट साबित हुआ।
46
2007 तक 'कसौटी' में काम करने के बाद उन्होंने दो और सीरियल्स में काम किया। 2001 से 2007 के बीच वे कुछ और सीरियल्स में भी नजर आए। 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'हम 2 हैं ना', 'पिया के घर जाना है', 'एक लड़की अनजानी सी' और 'सीता और गीता' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सिजेन ने कई पाकिस्तानी सीरियल्स में भी शानदार एक्टिंग की। उनके काम की लोगों ने खूब सराहना की।
56
सिजेन ने जब एक्टिंग छोड़ दिया तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सिजेन ने कहा था कि कसौटी में उनके रोल को दर्शकों ने ना केवल भारत में बल्क‍ि पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया गया था। उन्हें रियलिटी शोज के लिए ऑफर्स भी मिले लेकिन वे डेली सोप्स करने में ज्यादा कंफर्टेबल हैं।
66
श्वेता तिवारी और सिजेन खान।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos