दो-दो अफेयर के बाद TV की कशिश ने 7 साल पहले इनसे कर ली थी शादी, अब है पांच साल के बच्चे की मां

मुंबई। फेमस टीवी शो 'कहीं तो होगा' में कशिश के किरदार से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस आमना शरीफ 38 साल की हो गई हैं। 16 जुलाई, 1982 को मुंबई में जन्मी आमना फिलहाल एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' सीजन 2 में कोमोलिका का रोल निभा रही हैं। आमना ने पहली बार 2003 में आए टीवी शो 'कहीं तो होगा' में एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। शो के शुरु होने के बाद ही आमना और राजीव के अफेयर की खबरें शुरू हो गई थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2020 11:21 AM IST / Updated: Jul 17 2020, 02:48 PM IST

19
दो-दो अफेयर के बाद TV की कशिश ने 7 साल पहले इनसे कर ली थी शादी, अब है पांच साल के बच्चे की मां

आमना और राजीव की लव-लाइफ अच्छी चल रही थी लेकिन ये रिलेशन करीब 3 साल बाद शो के खत्म होते-होते टूट गया। इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना का बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी से अफेयर बताया जाता है।

29

2009 में आमना ने फिल्म 'आलू चाट' में काम किया था। इस फिल्म के साथ ही आमना और आफताब का अफेयर शुरु हो गया। दोनों ने बाद में साथ-साथ दूसरी फिल्म 'आओ विश करें' में भी काम किया। आफताब और आमना के रिलेशनशिप का खुलासा 2008 में तब हुआ जब राजीव में अपने एक इंटरव्यू में इस पर बात की थी।

39

उस इंटरव्यू में राजीव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था- ''मैं और आमना अब साथ नहीं हैं। हमने 3 साल साथ बिताए लेकिन अब ये रिलेशन खत्म हो चुका है। मैं उससे कुछ महीनों से टच में नहीं हूं वो फिल्मों में बिजी है उसकी डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं।"
 

49

राजीव खंडेलवाल से ब्रेकअप के बाद आफताब से भी आमना का रिलेशनशिप ज्यादा टाइम तक नहीं चला। दोनों लगभग 3 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में अलग हो गए।

59

आफताब से ब्रेकअप के बाद आमना की मुलाकात डिस्ट्रीब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अमित कपूर से हुई। दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद 27 दिसंबर 2013 को कपल ने शादी कर ली। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज लैंड में रखा गया था, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

69

शादी के करीब दो साल बाद आमना सितंबर, 2015 में बेटे की मां बनीं। आमना के बेटे का नाम अरैन कपूर है। अरैन अब 5 साल के हो चुके हैं। बता दें कि आमना ने 2001 में म्यूजिक वीडियो 'दिल का आलम' में काम किया है।

79

इसके अलावा आमना शरीफ ने तमिल फिल्म जे जंक्शन में भी काम किया है। उन्होंने आलू चाट, आओ विश करें, शकल पे मत जा, एक विलेन जैसी फिल्मों में काम किया है। आमना जल्द ही फिल्म 'रूही अफजा' में भी नजर आएंगी। 

89

आमना शरीफ ने कई म्यूजिक एलबम में भी काम किया है। इनमें ये किसने जादू किया, चलने लगी हैं हवाएं, नींदों में ख्वाबों का, मुझको पिया की याद सताए प्रमुख हैं। 

99

बेटे और पति के साथ आमना शरीफ।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos