खास होगा कौन बनेगा करोड़पति का कर्मवीर एपिसोड, हॉट सीट पर बैठेंगे कोरोना वॉरियर

टेलीविजन डेस्क : टीवी का सबसे फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan)ही इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड होगा। इस बार कर्मवीर का ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें टीम आजीविका आने वाली है। इस संस्था ने लॉकडाउन में फंसे 5 लाख से ज्यादा मजदूरों को अपने - अपने घर पहुंचाया था। आइए आपको भी बताते हैं टीम अजीविका के बारे में।

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2020 2:49 AM IST

17
खास होगा कौन बनेगा करोड़पति का कर्मवीर एपिसोड, हॉट सीट पर बैठेंगे कोरोना वॉरियर

टीवी का सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी पर रात 9 बजे से शुरू हुआ चुका है। जैसा कि हम जानते हैं केबीसी में हर शुक्रवार कर्मवीर स्पेशल एपिसोड होता है, इस बार भी इस एपिसोड में कुछ खास होने वाला हैं।

27

यह शो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की रात 9 बजे दिखाया जाएगा। शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन दो ऐसे लोगों को बुला रहे है, जिन्होंने कोरोनाकाल में प्रवासी मजदूरों की बहुत मदद की।

37

दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में लाखों प्रवासी मजदूर फंस गए थे। काम धंधा नहीं होने की वजह से वह पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े थे।

47

ऐसे में राजीव खंडेलवाल और कृष्णावतार शर्मा ने अपनी संस्था अजीविका के जरिए प्रवासी मजदूरों की मदद की और उन्हें सही सलामत अपने घर पहुंचाया।

57

शो के संस्थापक राजीव बताते हैं कि हमने लाखों की तदाद में लोगों को नंगे पांव अपने बेजान थके बच्चों कांधे पर लादकर चलते देखा है, जिसके बाद टीम आजीविका ने 5 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों की मदद की। 

67

इसके अलावा इस टीम ने कई जगह स्वास्थ्य केंद्र भी चलाए। प्रभावित मजदूरों की आजीविका के लिए सुविधाएं जुटाई और अभियान चलाया। इस संस्था से करीब 200 लोग जुड़े हुए हैं।

77

कर्मवीर एपिसोड में केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ राजीव खंडेलवाल और कृष्णावतार शर्मा हॉट सीट पर सवालों के जवाब देंगे। साथ ही अपने संघर्ष की कहानी बताएंगे। बता दें कि केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में देश के ऐसे कर्मवीरों को बुलाया जाता है जो किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हों।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos