दूसरी शादी के 4 साल बाद मां बनी 'कुसुम' की ये एक्ट्रेस, गोदभराई में पति ने जमकर लुटाया था प्यार

मुंबई। पॉपुलर सीरियल 'कुसुम' की एक्ट्रेस रुचा गुजराती मां बन गई हैं। कोरोना वायरस आउटब्रेक के बीच रुचा ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा रुचा गुजराती के पति विशाल जयसवाल ने किया है। रुचा गुजराती और अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए विशाल जयसवाल ने बताया कि मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। रुचा के मां बनने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग दोनों को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2020 11:30 AM IST / Updated: Jul 26 2020, 09:38 PM IST

18
दूसरी शादी के 4 साल बाद मां बनी 'कुसुम' की ये एक्ट्रेस, गोदभराई में पति ने जमकर लुटाया था प्यार

इसी साल अप्रैल में रुचा ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताई थी। लॉकडाउन के बीच रुचा गुजराती की गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसमें वो पति विशाल जायसवाल के साथ नजर आई थीं। इस दौरान विशाल पत्नी रुचा पर प्यार लुटाते नजर आए थे। 

28

गोदभराई की रस्म को पूरा करने के लिए रुचा ने गुलाबी रंग का सूट पहना। फोटो शेयर करते हुए रुचा गुजराती ने अपने माता-पिता और पति का शुक्रिया अदा किया था। रुचा गुजराती के बेबी शॉवर की फोटो देख फैन्स ने उन्हें खूब बधाई दी थी।

38

बता दें कि रुचा गुजराती ने 2016 में लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विशाल जायसवाल से शादी की थी। यह रुचा की दूसरी शादी है।

48

रुचा ने इससे पहले अक्टूबर, 2010 में मुंबई के बिजनेसमैन मितुल सांघवी से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी महज 3 साल ही चल सकी। साल 2013 में उनका तलाक हो गया था। रुचा ने ससुरालवालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

58

रुचा ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें तंग करते हैं। इतना ही नहीं, रुचा ने मितुल पर यह आरोप भी लगाया था कि मेरे पति ने मुझसे कहा था कि हनीमून पर खर्च हुए पैसे का आधा तुम्हें देना पड़ेगा क्योंकि खर्चा दोनों पर हुआ है।'

68

बता दें कि सीरियल 'कुसुम' में रुचा गुजराती ने नौशीन अली सरदार की बेटी का किरदार निभाया था। इस सीरियल के जरिए रुचा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

78

रूचा कुसुम, भाभी, प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम, वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया, वारिस, सास वर्सेज बहु, फिर कोई है, दिल जीतेगी देसी गर्ल, रंग बदलती ओढनी, सास बिना ससुराल और अदालत जैसी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

88

मां बनने के बाद रुचा गुजराती एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। वैसे रुचा गुजराती से पहले स्मृति खन्ना, शिखा सिंह एकता कौल और डिंपी गांगुली जैसी एक्ट्रेस के घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंज चुकी हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos