केबीसी के तीसरे एपिसोड में पूछे गए ये सवाल, जय कुलश्रेष्ठ ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए

Published : Oct 01, 2020, 07:56 AM ISTUpdated : Oct 01, 2020, 07:57 AM IST

टेलीविजन डेस्क : टीवी का सबसे फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan)ही इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। कोरोना काल में कुछ बदलाव के साथ ये शो चल रहा है। 30 सितंबर को इसका तीसरा एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान हॉट सीट जय कुलश्रेष्ठ  पहुंचे। वहीं आज हॉटसीट पर जस्विंदर सिंह चीमा भी नजर आएंगे। जय के साथ लॉकडाउन में काफी कुछ बुरा घटा। उनकी नौकरी चली गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और केबीसी से उन्हें एक नई आशा की किरण मिली। हॉट सीट पर पहुंचने के बाद उनसे क्या - क्या सवाल पूछे गए, आइए आपको बताते हैं।  (फोटो सोर्स - sony liv app)

PREV
110
केबीसी के तीसरे एपिसोड में पूछे गए ये सवाल, जय कुलश्रेष्ठ ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए

केबीसी के दूसरे एपिसोड में जय कुलश्रेष्ण ने 1 लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर 7 सवालों का जवाब देकर कुल 40 हजार रुपए जीते थे। आज उनसे क्या सवाल पूछे गए आइए जानते हैं।

210

8वां सवाल – चित्र में दिखाए गए इन दो हस्तियों को 2020 में किस नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया? (सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की तस्वीर दिखाई गई)
A- पद्म भूषण
B- पद्म विभूषण
C- पद्म श्री
D- भारत रत्न
जवाब – पद्म विभूषण

310

9वां सवाल- थिएरी डेलापोर्ट को किस भारतीय आईटी दिग्गज कंपनी का सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है?
A- एचसीएल
B- इंफोसिस
C- विप्रो
D- टीसीएस
जवाब – विप्रो

410

10वां सवाल- जब तक है जान फिल्म की यह कविता किसने लिखी है?
A- यश चोपड़ा
B- गुलजार
C- जावेद अख्तर
D- आदित्य चोपड़ा
जवाब- जय कुलश्रैष्ठ ने बदला सवाल, इस सवाल का जवाब है- आदित्य चोपड़ा

510

10वां सवाल- कौन सा महाद्धीप दो ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों की मेजबानी करता है?
A- उत्तरी अमेरिका
B- यूरोप
C- ऑस्ट्रेलिया
D- अफ्रीका
जवाब- यूरोप

610

11वां सवाल-  ओंगोल मवेशी की नस्ल जिसका इस्तेमाल आमतौर पर मैक्सिकन बुल फाइट में किया जाता है, मूल रूप से किस भारतीय राज्य के हैं?
A- हरियाणा
B- आंध्र प्रदेश
C- उत्तराखंड
D- महाराष्ट्र
जवाब-  आंध्र प्रदेश (जय ने एक्सपर्ट की मदद से जवाब दिया)

710

12वां सवाल- किस रियासत के महाराजा ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की थी? (वीडियो ए फ्रेंड लाइफलाइन के जरिए जवाब दिया)
A- ग्वालियर स्टेट
B- बड़ौदा स्टेट
C- इंदौर स्टेट
D- हैदराबाद स्टेट
जवाब- बड़ौदा स्टेट

810

13वां सवाल- सुगौली की संधि के अनुसार, किस नदी को भारत और नेपाल के बीच एक प्राकृतिक सीमा के रूप में चिन्हित किया गया था?
A- काली
B- सोन
C- गंडक
D- कोसी
जवाब- जय कुलश्रैष्ठ ने किया क्विट (quit), इस सवाल का सही जवाब- काली

910

Fastest Finger First Question – इन वस्तुओं को उनके वजन के अनुसार, घटते क्रम में लगाएं?
A- 1.25 किलो दाल
B- 1.85 किलो आटा
C- 1.45 किलो लोहे की कील
D- 1.65 किलो कपास
जवाब- 1.85 किलो आटा, 1.65 किलो कपास, 1.45 किलो लोहे की कील और 1.25 किलो दाल।

1010

जस्विंदर सिंह चीमा सबसे कम समय में इसका सही जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचे। 11 सवालों का जवाब देकर वो 6 लाख 40 हजार रुपए जीत गए। इसके बाद समय समाप्त हो गया। 1 अक्टूबर के एपिसोड में उनसे आगे के सवाल पूछे जाएंगे।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories