Published : Sep 30, 2020, 08:10 AM ISTUpdated : Sep 30, 2020, 12:57 PM IST
टेलीविजन डेस्क : टीवी का सबसे फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ही इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। कोरोना काल में कुछ बदलाव के साथ ये शो चल रहा है। 29 सितंबर को इसका दूसरा एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। जिसमें हॉट सीट पर पहले एपिसोड के कंटेंस्टेंट सोनू कुमार ही बैठे थे। आइए आपको बताते हैं कि उनसे क्या - क्या सवाल पूछे गए।
सवाल नंबर 6 – इस ऑडियो क्लिप में जिस राजनेता की आवाज सुनाई दे रही है, वह किसी पार्टी के अध्यक्ष हैं? (समाजवादी पार्टी के अखिलेश कुमार का ऑडियो क्लिप प्ले किया गया)
A- समाजवादी पार्टी
B- बहुजन समाज पार्टी
C- राष्ट्रीय लोक दल
D- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जवाब- समाजवादी पार्टी
211
सवाल नंबर 7 - दादर, नगर हवेली, दमन और दीव द्धीप ये सभी किस यूरोपियन शक्ति के उपनिवेश थे? (फोन ए फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया)
A- डेनमार्क
B- फ्रांस
C- ब्रिटेन
D- पुर्तगाल जवाब- पुर्तगाल
311
सवाल नंबर 8 - अग्नि की उड़ान किसी हिंदी शख्सियत की आत्मकथा का हिंदी संस्करण है?
A- होमी जहांगीर भाभा
B- कल्पना चावला
C- एपीजे अब्दुल कलाम
D- विक्रम साराभाई जवाब- एपीजे अब्दुल कलाम
411
सवाल नंबर 9 - कुरक्षेत्र के युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने बादलों को छिपाकर कौरवों को धोखा दिया ताकी अर्जुन किसे मार सकें?
A- शकुनि
B- द्रोणाचार्य
C- दु शासम
D- जयद्रथ जवाब – जयद्रथ
511
सवाल नंबर 10 – उत्पादित खुराक (मात्रा) के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी वैकसीन यानी टीका निर्माता कंपनी कौन सी है?
A- बायोकॉन
B- सीरम इंस्टिट्यूट
C- इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स
D- भारत बायोटेक जवाब – सोनू गुप्ता ने Flip the question लाइफलाइन ली है, इस सवाल का जवाब है- सीरम इंस्टिट्यूट
611
सवाल नंबर 10 – कूर्म, वासुकी और पर्वत मंदार ये सभी किस हिंदू पौराणिक प्रसंग से जुड़े हैं?
A- राम रावण युध्द
B- समुद्र मंथन
C- कंस वध
D- पांडवों का स्वर्गारोहण जवाब – समुद्र मंथन
711
सवाल नंबर 11 – ये गाना जिस फिल्म से है वह फिल्म किस लड़ाई पर आधारित है? (केसरी फिल्म का गाना प्ले किया गया)
A- सारागढ़ी का युद्ध
B- चमकौर का युध्द
C- प्लासी का युद्ध
D- बक्सर का युद्ध जवाब- सारागढ़ी का युद्ध
811
सवाल नंबर 12 - एक ओलंपिक फाइनल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी के नाम है? (एस्पर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया)
A- गुरबख्श सिंह
B- लेस्ली क्लॉडियस
C- बलवीर सिंह सीनियर
D- केशव दत्त जवाब – बलबीर सिंह सीनियर
911
सवाल नंबर 13 - पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता 2019 में किस राज्य के उपमुख्यमंत्री बने?
A- आंध्र प्रदेश
B- पश्चिम बंगाल
C- तेलंगाना
D- कर्नाटक जवाब- सोनू कुमार गुप्ता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था इसीलिए उन्होंने गेम को क्विट (quit) कर दिया है लेकिन इस सवाल का जवाब – आंध्र प्रदेश है। उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते।
1011
Fastest Finger First Question का सवाल- पश्चिम से शुरू करते हुए इन रेलवे स्टेशनों को उनके भौगोलिक स्थिति के अनुसार, पश्चिम से पूर्व की ओर लगाएं
A- भोपाल जंक्शन
B- अहमदाबाद जंक्शन
C- गुवाहाटी जंक्शन
D- पटना जंक्शन जवाब – अहमदाबाद, भोपाल, पटना, गुवाहाटी
1111
सोनू कुमार गुप्ता के बाद अब हॉट सीट पर जय कुलश्रेष्ठ आए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।