Kullfi Kumarr Bajewala के एक्टर की पत्नी की हुई गोद भराई, शादी के 10 साल बाद घर आ रही खुशियां

Published : Feb 25, 2021, 02:18 PM IST

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो कुल्फी कुमार बाजेवाला (kullfi kumarr bajewala) में काम कर चुके एक्टर मोहित मलिक (mohit malik) पापा बनने वाले है। मोहित की पत्नी अदिति शिरवेकर (aditi shirwaikar) गोद भराई की गई। गोद भराई के दौरान मोहित और अदिति दोनों ही बेहद खुश नजर आए। मोहित और अदिति दोनों ने ही गोद भराई की रस्मों से जुड़ी कुछ फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। मोहित ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अदिति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-  नवारी आली, मुबारक हो माई लव! फोटो में मोहित पत्नी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अदिति मई में बच्चे को जन्म देगी। बता दें कि शादी के 10 साल बाद कपल के घर खुशियां आ रही है। 

PREV
18
Kullfi Kumarr Bajewala के एक्टर की पत्नी की हुई गोद भराई, शादी के 10 साल बाद घर आ रही खुशियां

अदिति अपनी गोद भराई में ग्रीन कलर साड़ी पर पिंक दुपट्टा डाले दिख तो वहीं मोहित ब्लैक कुर्ता में नजर आए। फोटो में दोनों बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं। कपल की फोटोज पर टीवी सेलेब्स कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

28

मोहित और अदिति शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी मोहित और अदिति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी थी। मोहित ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पत्नी को पीछे से पकड़ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘-जब मैं अपना हाथ आपके ऊपर रखता हूं, तब मैं हमेशा हमें चुनने के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं। थैंक यू भगवान इस खूबसूरत और जगाने वाले अनुभव के लिए, जो हम अभी महसूस कर रहे हैं। थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू। इस न्यूज को सबके साथ शेयर करके बहुत खुश हूं। अब हम 2 से 3 होने जा रहे हैं, जो मेरे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि हम एक हैं। प्यार।

38

आपको बता दें कि आज मोहित किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वे पाई-पाई को मोहताज हो गए थे और घर चलाने के लिए पत्नी के जेवर तक बेचने पड़े थे।

48

कुछ साल पहले मोहित ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की दर्दभरी कहानी सुनाई थी। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे स्ट्रगलिंग डेज में उन्होंने दिन गुजारे और उनकी पत्नी अपने जेवर बेचकर घर चलाया था और किश्तें भरी थी।

58

उन्होंने बताया था- मैंने और अदिति ने 2010 में शादी की थी। शादी के बाद हमने लोन पर एक घर खरीदा था। मैं अदिति को कम्फर्टेबल लाइफ देना चाहता था। लेकिन इसी बीच करीब डेढ़ साल मुझे कोई काम नहीं मिला। इस बुरे दौर में अदिति ने उनका खूब सपोर्ट किया। अदिति ने घर चलाने के लिए अपनी ज्वैलरी तक बेच दी थी।

68

मोहित ने बताया था- जब हमने शादी की थी तब हमारे पास इनकम का कोई अच्छा सोर्स नहीं था। इसी बुरे में अदिति ने उनकी मदद की। यहां तक की अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था।

78

मोहित और अदिति की मुलाकात बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार। दोनों ने एक साल तक डेटिंग की और फिर 1 दिसंबर, 2010 में शादी कर ली। बता दें कि मोहित ने अदिति को अप्रैल फूल वाले दिन प्रपोज किया था तो उन्हें लगा था कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। हालांकि, दूसरे दिन जब फिर मोहित ने प्रपोज किया था तो वे मान गईं थीं।

88

मोहित ने टीवी शो मिली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे दिल मिल गए, जब लव हुआ, परी हूं मैं, गोद भराई, सूर्या द सुपरकॉप, फुलवा, डोली अरमानों की जैसे शोज में नजर आए। मोहित झलक दिखला जा 8 (2015) में भी नजर आ चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories