Published : Mar 15, 2022, 09:07 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 10:03 PM IST
मुंबई. कंगना रनौत (kangana ranaut) का शो 'लॉक अप' (Lock upp) इन दिनों खूब देखा जा रहा है। इस शो में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के राज खुल रहे हैं। जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं। करणवीर बोहरा , अंजलि अरोड़ा समेत कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी का वो सच दुनिया के सामने रखा है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। चलिए देखते हैं अब तक कौन-कौन से कंटेस्टेंट ने अपना 'डर्टी सीक्रेट' बताया है...
तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने भी एक राज से परदा उठाया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें देश के एक बड़े बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था। उस बिजनेसमैन ने कुछ शर्तें रखी थी। उनकी फैंटसी भी थी।
26
सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने भी एक राज का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि 10 साल की उम्र में उनके साथ एक परिवार के सदस्य ने गलत हरकत की थी।
36
अंजलि अरोड़ा ने भी अपना एक राज इस शो में बताया। उन्होंने कहा कि जब वो पिछले साल रूस गई थी तो वहां होटल में रिसेप्शनिस्ट से आकर्षित हो गई थीं। इतना ही नहीं रिसेप्शनिस्ट भी उनके प्रति अट्रैक्ट हो गई थी। उसके साथ पार्टी में जाने के लिए अंजलि ने रिसेप्शनिस्ट से पैसे मांगे थे।
46
एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। करण ने बताया कि वो बहुत बड़े कर्ज में डूबे हुए हैं। अगर उनकी जगह कोई और होता तो अब तक आत्महत्या कर लेता।
56
शिवम शर्मा (Shivam Sharma) भी अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े राज का खुलासा किया। इस तरह का सीक्रेट बताने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ती है। शिवम ने बताया कि उन्होंने मां की सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उनकी मां की दोस्त तलाकशुदा थी और संबंध बनाने में दोनों की आपसी सहमति शामिल थी।
66
पूनम पांडेय (Poonam Pandey) ने बताया कि जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे तो वह नमक के पानी से चावल खाया करते थे। उन्होंने शो में माना कि उन्होंने कई चीजें पब्लिक स्टंट के लिए की हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।