मुंबई। टीवी की 'मधुबाला' (Madhubala) यानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी (Drashti Dhami) 36 साल की होने वाली हैं। 10 जनवरी, 19 को मुंबई की एक गुजराती फैमिली में जन्मीं दृष्टि ने 5 साल पहले बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की। दृष्टि धामी एक अच्छी बहू और बेटी की तरह अपने ससुराल और मायके में तालमेल बनाकर रखती हैं। दृष्टि ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी घर के सभी मेंबर्स का पूरी तरह ख्याल रखा। दृष्टि की पति के साथ ही अपनी सास और ननद के साथ भी क्लोज बॉन्डिंग है। ऐसा हम नहीं, बल्कि दृष्टि के साथ उनके करीबियों की ये तस्वीरें कह रही हैं।
दृष्टि ने 21 फरवरी, 2015 को मुंबई के जुहू स्थित सन एंड सैंड होटल में नीरज खेमका से शादी की थी। शादी के बाद दृष्टि धामी अपने ससुराल और मायके दोनों को बराबर अहमियत देती हैं।
210
पिछले साल दृष्टि धामी की ननद शिवानी खेमका की शादी हुई थी। शादी के दौरान दृष्टि ने खूब डांस किया था। इस दौरान दृष्टि धामी ने घर की सारी जिम्मेदारियां खुद ही संभाल ली थीं।
310
इस तस्वीर में एक ओर दृष्टि पति नीरज खेमका के साथ दिख रही हैं तो दूसरी ओर वो सास और अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। दृष्टि धामी अपनी सास और मां दोनों की बहुत इज्जत करती हैं।
410
दृष्टि धामी अपनी दादी से बहुत प्यार करती हैं। इस तस्वीर में भी दृष्टि अपनी दादी को गले लगाती दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।
510
इस फोटो में दृष्टि अपनी सासु मां और पति नीरज खेमका के साथ नजर आ रही हैं।
610
साल 2013 में डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा' के छठवें सीजन के दौरान पहली बार यह बात सामने आई थी कि दृष्टि और नीरज रिलेशन में हैं।
710
वैसे तो दृष्टि 2007 से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2010 से 2011 के बीच प्रसारित हुए शो 'गीत : हुई सबसे पराई' से। इस शो के बाद से उन्हें ज्यादातर लोग गीत के नाम से ही जानने लगे थे।
810
इसके अलावा टीवी शो 'मधुबाला : एक इश्क एक जुनून' में उनकी और विवियन दसेना की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
910
फिक्शन शोज के अलावा दृष्टि ने 'डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-6' (2013) में भी हिस्सा लिया है। वे इस शो की विजेता घोषित हुई थीं। शो में उनके पार्टनर सलमान युसूफ खान थे।
1010
दृष्टि धामी ने मिशन सपने, एक था राजा एक थी रानी, परदेस में है मेरा दिल, नच बलिए 8, सिलसिला बदलते रिश्तों का और डांस दिवाने जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।