दुर्योधन के किरदार से इतना चिढ़ गए थे लोग कि इस एक्टर को खाना देने से भी करते थे मना

मुंबई. इन दिनों कोरोना की वजह से चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। घरों में रह रहे लोगों के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के पॉपुलर सीरियलों को प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। इन्हें में से एक शो है महाभारत, फिर से घर-घर में पॉपुलर हो गया है। 2 अक्टूबर 1988 को शुरू हुए सीरियल महाभारत से जुड़े कुछ फैक्ट सामने आए है। बता दें कि शो में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर से लोग उनके रोल की वजह से रियल लाइफ में नफरत करने लगे थे। बता दें कि पुनीत इन दिनों फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2020 12:35 PM IST / Updated: Apr 18 2020, 10:17 AM IST

17
दुर्योधन के किरदार से इतना चिढ़ गए थे लोग कि इस एक्टर को खाना देने से भी करते थे मना
महाभारत को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर डायरेक्ट किया था। बीआर चोपड़ा की महाभारत की सफलता के पीछे का कारण थी उसकी स्टारकास्ट। कई लोगों ने बीआर चोपड़ा की महाभारत देखी है लेकिन फिर भी कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही आपको पता हैं।
27
महाभारत में दुर्योधन का किरदार ही कुछ ऐसा था और इस रोल को प्ले करने वाले पुनीत इस्सर ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया था कि उस रोल में वो ही दर्शकों के दिल में बस गए। 
37
पुनीत ने दुर्योधन को ऐसे निभाया था कि लोगों ने उनको सिर्फ उस किरदार के रूप में ही याद रखा। खुद पुनीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के समय एक महिला ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि वो पांडवों को उनके पांच गांव वापस दे दें।
47
एक किस्से को याद करते हुए पुनीत ने बताया था- हमें मेहमान की तरह खाने पर बुलाया गया लेकिन खाना नहीं परोसा गया। उन्होंने बताया था- एक बार मारवाड़ी उद्योगपति ने मुझे, अर्जुन और रूपा गांगुली को खाने पर बुलाया था लेकिन वहां हमें भोजन नहीं दिया गया।
57
जब पुनीत ने इस व्यवहार के बारे में एक महिला से पूछा तो उन्होंने गुस्से में कह दिया कि तुम ने पांडवों के साथ बहुत बुरा किया है। पुनीत के ये किस्से बताते हैं कि किस कदर लोग दुर्योधन से नफरत करते थे।
67
पुनीत ने इतने सालों बाद भी अपनी फिटनेस कायम रखी है। 60 की उम्र में भी वे एकदम फिट है। वो अब सीरियलों में काम नहीं करते लेकिन प्ले करते हैं। 
 
77
पत्नी दीपाली के साथ पुनीत इस्सर।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos