जिसके प्यार की खातिर 'द्रोपदी' ने दांव पर लगाया था करियर, उसी के कारण की 3 बार सुसाइड की कोशिश

Published : Apr 22, 2020, 11:20 AM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग घरों में कैद में है। लोगों के मनोरंजन के लिए इन दिनों टीवी पर 90 के दशक के शोज को प्रसारित किया जा रहा है। रामायण और महाभारत सीरियल इन दिनों लोगों को खासा पसंद आ रहा है। आज आपको महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली की जिंदगी से जुड़े किस्से सुनाने जा रहे हैं। वैसे उन्होंने अपनी लाइफ में काफी मुसीबतें झेली है। रूपा एक बार फिर महाभारत सीरियल की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

PREV
18
जिसके प्यार की खातिर 'द्रोपदी' ने दांव पर लगाया था करियर, उसी के कारण की 3 बार सुसाइड की कोशिश

द्रोपदी का रोल प्ले कर फेमस हुई रूपा गागुंली 53 साल की हैं। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों के साथ- साथ टेलीविजन में भी खूब काम किया। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहुत खुशनुमा नहीं रही है।

28

पति की प्रताड़ना से तंग आकर रूपा 3 बार आत्महत्या तक करने की कोशिश कर चुकी है। 14 साल पति के साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक लिया था। वैसे आपको बता दें कि रूपा रियल लाइफ में काफी बोल्ड है और सिगरेट पीने का शौक रखती है।

38

रूपा ने एक मेकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से 1992 में शादी की। शादी के 14 साल के बाद वे 2007 में अलग हो गए और बाद में औपचारिक रूप से जनवरी 2009 में उन्होंने तलाक ले लिया। उनका एक बेटा आकाश मुखर्जी है।
 

48

रूपा ने अपने पति के लिए करियर छोड़ दिया था और उनके साथ कोलकाता चली गई थीं। वे पूरी तरह से हाउसवाइफ बन गई थीं लेकिन उनको रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इस कारण उन्होंने इस रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए तीन बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।

58

पति से अलग होने के बाद वो अपने से 13 साल छोटे गायक प्रेमी दिब्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती थीं। आगे चलकर रूपा दिब्येंदु से भी अलग हो गई थी। हालांकि, जब वे दिब्येंदु के साथ रहती थी तब पति से तलाक नहीं हुआ था। रियलिटी शो सच का सामना (2009) में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ये राज खोला था।

68

द्रौपदी के रोल में पॉपुलर होने के बाद उन्होंने गौतम घोष की पोद्मा नोदीर माझी (1993), अपर्णा सेन की युगांत (1995) और रितुपर्णो घोष की अंतरमहल (2006) जैसी फिल्मों में काम किया।

78

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'साहेब' (1985), 'एक दिन अचानक' (1989), 'प्यार के देवता' (1990), 'बहार आने तक' (1990), 'सौगंध' (1991), 'निश्चय' (1992) और 'बर्फी' (2012) जैसी फिल्मों में किया है।
 

88

टीवी शो महाभारत के एक सीन में रूपा गांगुली।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories