मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग घरों में कैद में है। लोगों के मनोरंजन के लिए इन दिनों टीवी पर 90 के दशक के शोज को प्रसारित किया जा रहा है। रामायण और महाभारत सीरियल इन दिनों लोगों को खासा पसंद आ रहा है। आज आपको महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली की जिंदगी से जुड़े किस्से सुनाने जा रहे हैं। वैसे उन्होंने अपनी लाइफ में काफी मुसीबतें झेली है। रूपा एक बार फिर महाभारत सीरियल की वजह से चर्चा में आ गई हैं।