नातिन को निहारती नजर आई 'बालिका वधू' की मम्मी, नानी की गोद में आराम करती दिखी नन्हीं तारा

Published : Jan 21, 2020, 06:07 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 09:09 AM IST

मुंबई. सीरियल 'बालिका वधू' में नंदिनी का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस माही विज की 5 महीने की बेटी की नई फोटो सामने आई है। इस फोटो में नन्हीं तारा नानी की गोद में आराम करतीं नजर आ रही है। और नानी भी अपनी नातिन को निहारती नजर आ रही हैं। बता दें कि माही विज ने शादी के 8 साल बाद 21 अगस्त, 2019 को बेटी को जन्म दिया था। कपल की शादी 2011 में हुई थी।

PREV
16
नातिन को निहारती नजर आई 'बालिका वधू' की मम्मी, नानी की गोद में आराम करती दिखी नन्हीं तारा
इससे पहले माही विज ने पति जय भानुशाली के बर्थडे 25 दिसंबर (क्रिसमस) के दिन बेटी तारा की पहली फोटो शेयर करते हुए उसका चेहरा दिखाया था। बेटी की फोटो शेयर करते हुए माही ने लिखा था- ''हैप्पी बर्थडे जय भानुशाली। मैंने आपका बर्थडे इस साल और भी यादगार बना दिया है। तारा और मम्मा की तरफ से आपको बर्थडे और नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।
26
माही विज और जय भानुशाली ने दो बच्चों को आंशिक रूप से गोद लिया है। दरअसल बच्चे वैसे तो अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं, लेकिन उनका पढ़ाई और बेसिक जरूरतों का खर्चा जय और माही उठा रहे हैं। बच्चों का नाम खुशी और राजवीर है।
36
कपल की फैमिली के एक क्लोज शख्स ने बताया था, "माही बाय नेचर बहुत दयालु हैं। दरअसल जब वो छोटी थीं तब से उनकी फैमिली में एक केयरटेकर था। शादी के बाद वो माही के साथ उनके नए घर में आ गया। अब माही ने उसी केयरटेकर के बच्चों को गोद ले लिया है और वहीं अब उनका पूरा खर्चा उठा रही हैं।"
46
माही ने अब तक कई टीवी शोज में काम किया है। इनमें कैसी लागी लगन, लागी तुझसे लगन, तेरी मेरी लवस्टोरी, एनकाउंटर, फियर फैक्टर, बालिका वधू और लाल इश्क जैसे सीरियल्स में काम किया है।
56
जय भानुशाली ने अब तक कसौटी जिंदगी की, धूम मचाओ धूम, कयामत, किस देश में है मेरा दिल, गीत : हुई सबसे पराई में काम करने के साथ ही कई टीवी शोज को होस्ट किया है।
66
इसके अलावा जय ने हेट स्टोरी 2, देसी कट्टे और एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories