मुंबई. टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी गई थी। ये पार्टी उनके दोस्तों ने सरप्राइज रखी थी। इसे सोमवार को एक्ट्रेस के खास दोस्तों ने आयोजित की थी। इस दौरान स्मृति अपने पति के साथ वहां पहुंची थीं।
स्मृति खन्ना और पति गौतम गुप्ता ने साथ में बैलून के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान एक्ट्रेस कभी पति को बैलून से मारती तो कभी खेलती नजर आईं।
26
दोस्तों के द्वारा दी गई इस पार्टी से स्मृति काफी खुश थीं। उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही थी। इस सरप्राइज पार्टी वो काफी शॉक्ड रह गई थीं।
36
स्मृति खन्ना ने इस पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा,'मॉम टू बी और सुपर डैड टू बी गुब्बारों के लिए लड़ते हुए। मोना अरोड़ा और अनील कुमार सर सरप्राइज सेलीब्रेशन के लिए आपका शुक्रिया। ये बहुत ही क्यूट है। लव यू सो मच।'
46
एक्ट्रेस ने इट्स कॉम्प्लिकेटेड शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस शो के जरिए उन्होंने लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद वो 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नादानियां', 'ये है आशिकी' 'सुपरकॉप्ल वर्सेज सुपरविलेन्स' में नजर आईं।
56
बता दें, स्मृति और गौतम गुप्ता ने दो साल पहले 2017 में शादी की थी।
66
दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करती स्मृति खन्ना।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।