TV की नागिन ने गोवा में पूल किनारे की जमकर पार्टी, कभी बिकनी में नाचती तो कभी कैंडल्स के बीच दिखी मौनी

Published : Sep 29, 2021, 11:50 AM ISTUpdated : Sep 29, 2021, 11:52 AM IST

मुंबई। TV की नागिन (Naagin) के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में 36 साल की हो गईं। इस मौके पर मौनी ने अपना बर्थडे गोवा में सेलिब्रेट किया। मौनी ने पूल किनारे पार्टी रखी, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी जमकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय कभी बिकिनी पहनकर नाचती दिख रही हैं तो कभी वो कैंडल्स के बीच बैठी नजर आ रही हैं। 

PREV
18
TV की नागिन ने गोवा में पूल किनारे की जमकर पार्टी, कभी बिकनी में नाचती तो कभी कैंडल्स के बीच दिखी मौनी

मौनी ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में मौनी पूल किनारे बैठी हुई हैं। मौनी के बर्थडे पर उनके लिए स्पेशल डेकोरेशन किया गया है। मौनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बर्थडे पर उस डेकोरेशन की झलक भी दिखाई है।

28

एक फोटो में मौनी ब्लैक एंड ग्रे कलर की बिकिनी पहने हुए डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक और फोटो मं वो पूल के अंदर बिकिनी में नाचती दिख रही हैं। बिकिनी के साथ खुले बाल और न्यूड मेकअप में मौनी बेहद स्टनिंग लग रही थीं। बर्थडे के लिए मौनी काफी पहले ही गोवा पहुंच गई थीं। 

38

एक और फोटो में मौनी राय केक के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। मौनी के चेहरे पर प्यारी-सी स्माइल है। इस फोटो में मौनी बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके कुछ दोस्त भी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। 

48

बता दें कि मौनी रॉय को पहचान टीवी सीरियल 'देवों के देव...महादेव' से मिली थी। इसमें मौनी ने माता सती का रोल निभाया था। वहीं सीरयल में उनके साथ मोहित रैना ने भी काम किया था। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हो गया था। 

58

कुछ साल तक अफेयर के बाद 2018 में मौनी और मोहित रैना का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में मौनी ने खुद कहा था- मैं अकेली हूं और लंबे समय से ऐसे ही रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं और हमारे बीच अब कुछ भी नहीं है। मौनी की इस बात से साफ हो गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

68

मोहित रैना से पहले मौनी का टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा से भी अफेयर था। गौरव चोपड़ा का नारायणी शास्त्री से ब्रेकअप होने के बाद वो मौनी के नजदीक आए थे। नारायणी से अलगाव के बाद गौरव और मौनी टीवी शो 'पति पत्नी और वो' में दिखाई दिए। हालांकि, कुछ साल बाद गौरव और मौनी भी अलग हो गए।
 

78

28 सितंबर 1985 को कूच बिहार (वेस्ट बंगाल) में जन्मी मौनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, कूच बिहार से की है। इसके बाद दिल्ली आईं और मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रैजुएशन का प्लान बनाया। मौनी के पेंरेट्स चाहते थे कि वो जर्नलिस्ट बनें ना कि एक्ट्रेस।

88

मौनी रॉय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'झलक दिखला जा 7', 'टशन ए इश्क', 'झलक दिखला जा 9', 'लिप सिंग बैटल' और 'एंटरटेनमेंट की रात' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने बिना सोचे-समझे सरेआम खोल दी बेटी की पोल, बताया किस बात को लेकर डर के मारे भागती है घर से

ये भी पढ़ें- इनको देखते ही कभी कपड़े तो कभी बाल ठीक करती नजर आई मलाइका अरोड़ा, इन Celebs को भी देखा गया यहां

ये भी पढ़ें- कभी मासूम और भोली दिखने वाली TV की इस नागिन को अब देख नहीं होता यकीन, कातिलाना अदाओं से कर रही सबको घायल

ये भी पढ़ें- दिल लगाने और धोखा देने में माहिर है रणबीर कपूर, इस एक्ट्रेस ने तो किसी दूसरी के साथ पकड़ा था रंगे हाथ 

ये भी पढ़ें- बिना मेकअप, बढ़ा वजन और 'बाहुबली' के चेहरे पर धब्बे देख चौंक गए लोग, एक बोला- कितना डरावना लग रहा है

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories