टू-पीस बिकिनी और खुले बालों में रेत पर लेटी नजर आई TV की नागिन, कातिलाना अदाएं देख उड़े फैन्स के होश

Published : Aug 27, 2021, 12:04 PM IST

मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस मोनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी अदाओं और बोल्ड लुक को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली मौनी ने कुछ घंटे पहले अपनी टू-पीस बिकिनी में फोटोज शेयर की ही, जिसे देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि मौनी समुंदर किनारे बीच पर बिकिनी पहने लेटी है। उनके बाल खुले है और सामने एक किताब खुली पड़ी है। हालांकि, उनका ध्यान बुक पर बिल्कुल भी नहीं है वे बस अपनी अदाएं दिखा रही है। मौनी ने फोटोज शेयर कर लिखा- बाहर गर्मी थी और मैं अंदर कोई गाना सुन रही थी या कोई कविता थी, उम्म्म मैं भूल गई! नीचे देखे मौनी रॉय की बिकिनी में हॉट फोटोज...

PREV
17
टू-पीस बिकिनी और खुले बालों में रेत पर लेटी नजर आई TV की नागिन, कातिलाना अदाएं देख उड़े फैन्स के होश

मौनी रॉय हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाने गई थी। उस दौरान की भी उन्होंने कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अभी जो फोटोज सामने आई है, ये उन्होंने वेकेशन से लौटने के बाद शेयर की है। 

27

सामने आई बिकिनी फोटोज में मौनी समुंदर किनारे रेत पर एक छोटा सा दुपट्टा बिछाकर उस पर लेटी नजर आ रही है। उनका लुक काफी सिम्पल है। इन फोटोज पर अभी तक 7.50 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। सेलेब्स के साथ फैन्स भी उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर ने कमेंट्स में दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की है। 

37

बता दें कि मौनी अपने फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है। वे डांस और वर्कआउट करके अपनी टोन बॉडी को मेंटेन करके रखती है। उन्होंने जब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, तभी से सबसे ज्यादा अपने लुक पर काम किया।

47

आपको बता दें कि मौनी रॉय का हाल ही में नया गाना बैठे-बैठे.. रिलीज हुआ है, जिसकी वजह से काफी चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले उनको पतली कमरिया.. गाने में देखा गया था। इन दोनों ही गानों को फैन्स द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

57

बंगाली परिवार में जन्मी मौनी ने अपनी पढ़ाई सेंट्रल स्कूल से पूरी की और उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। हालांकि, वे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग करने लगी और ग्लैमर की दुनिया में हाथ अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गई।

67

2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के  शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इसके बाद उन्होंने कुछ और शोज में काम किया। उन्होंने देवों के देव महादेव में सती का रोल किया। इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस बना दिया।

77

मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें वे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो वे इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले कर रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावा उनके किसी दूसरी फिल्म का ऑफर नहीं है। इतना ही नहीं वे फिलहाल किसी टीवी शो में भी नजर नहीं आ रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories