मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को शार्दुल सिंह बयास से शादी कर ली। नेहा की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई। शादी के दौरान मराठी दुल्हन बनीं नेहा का का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी में नेहा ने नऊवरी साड़ी पहनी और दूल्हा-दुल्हन मुंडावली में नजर आए। इससे पहले नेहा और शार्दुल ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए रिंग सेरेमनी की। बता दें कि 4 जनवरी को नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें नेहा ने पति शार्दुल के साथ जमकर डांस किया था।
नेहा पेंडसे और शार्दुल ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की। इस दौरान नेहा मराठी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
26
शादी से पहले नेहा और शार्दुल ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।
36
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा और शार्दुल की इंगेजमेंट जुलाई में ही हो गई थी और दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली थी।
46
शादी से पहले नेहा के घर में पारंपरिक पूजा रखी गई थी।
56
4 जनवरी को नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी हुई। इसमें नेहा ने शार्दुल के साथ जमकर डांस किया था।
66
नेहा के मुताबिक, वो एक मिडल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं और बचपन से ही फिल्मों में काम करती आई हैं। 29 नवंबर 1984 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। नेहा के पिता का बिजनेस है और मां हाउस वाइफ हैं। नेहा को एक्टिंग फील्ड में लाने में उनकी मां का बहुत बड़ा रोल रहा है।