नऊवरी साड़ी, हैवी नेकलेस और बड़ी नथ पहने सामने आया मराठी दुल्हन बनी 35 साल की एक्ट्रेस का लुक

मुंबई. टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। नेहा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सुबह रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेहा ने ग्रीन कलर का गाउन पहना था और बेहद लाइट मेकअप किया था। वे कुछ देर बाद मंगेतर शार्दुल सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। दुल्हन बनीं नेहा की पहली फोटो सामने आई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2020 10:06 AM IST / Updated: Jan 06 2020, 09:53 AM IST

17
नऊवरी साड़ी, हैवी नेकलेस और बड़ी नथ पहने सामने आया मराठी दुल्हन बनी 35 साल की एक्ट्रेस का लुक
मराठी दुल्हन के लुक में नेहा का ब्राइडल लुक सामने आया है। शादी के लिए तैयार नेहा बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिंक शेड की नऊवरी ट्रेडिशनल साड़ी, मराठी नोज रिंग, कुंदन ज्वैलरी, माथे पर बिंदी पहने नेहा परफेक्ट मराठी दुल्हन लग रही हैं। शनिवार को नेहा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना था। वहीं, मंगेतर शार्दुल ने भी नेहा से मैचिंग करता आउटफिट कैरी किया था। इस ड्रेस में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
27
बता दें कि नेहा की शादी की सभी रस्में पुणे में हो रही है। पुणे में होने वाली शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए हैं।
37
अपनी शादी की ड्रेस में बारे में नेहा ने कहा था- ''शादी में मैं ट्रेडिशनल नऊवारी साड़ी पहनूंगी। नॉर्मली नऊवारी में ब्राइट कलर्स होते हैं और महाराष्ट्रीयन पहनावा भी बहुत ब्राइट है। लेकिन मैं कुछ अलग करने जा रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि बहुत ज्यादा ब्राइड ऐसी होंगी जिन्होंने पेस्टल कलर की नऊवारी साड़ी पहनी होगी। मैं बहुत सॉफ्ट कलर की नऊवारी साड़ी पहनने वाली हूं।
47
नेहा ने बताया था कि रिसेप्शन के लिए मैंने स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है, जो कि इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। ये रिसेप्शन की ही तरह काफी ग्रैंड होगा।''
57
नेहा के मुताबिक, वो चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं, इसलिए बचपन से ही उन्होंने पैसे कमाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में उन्‍हें पहली बार 500 रुपए मिले थे, वो मैंने अपने पेरेंट्स को दे दिए थे। नेहा ने साउथ की बहुत सी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस और उसके बाद मराठी सिनेमा में भी काम किया है। नेहा को कई भाषाएं आती हैं।
67
नेहा लंबे टाइम से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 1990 में 'हसरतें' से डेब्यू किया था। इसके अलावा नेहा 'मीठी-मीठी बातें'(1998-99), 'भाग्यलक्ष्मी'(2011) में भी नजर आ चुकी हैं।
77
नेहा टीवी इंडस्ट्री से साथ बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं उन्होंने 1999 में 'प्यार कोई खेल नहीं' से डेब्यू किया था। इसके बाद नेहा 'दाग: द फायर'(1999), 'दीवाने'(2000), 'तुमसे अच्छा कौन है'(2002), 'देवदास'(2002), 'ड्रीम्स'(2005), 'स्वामी'(2007), 'असीमा'(2009), 'दिल तो बच्चा है जी'(2011) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos