दूल्हे को वरमाला पहनाते ही खिलखिला उठी टीवी एक्ट्रेस, सामने आई शादी की नई PHOTOS

Published : Jan 05, 2020, 06:49 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 10:08 AM IST

मुंबई. टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रविवार को शादी के बंधन में बंध गई है। नेहा ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की। सुबह रिंग सेरेमनी के बाद नेहा ने मंगेतर शार्दुल सिंह के साथ सात फेरे लिए। नेहा की शादी से जुड़ी नई फोटोज सामने आईं हैं। इस फोटो में वरमाला से लेकर शादी की रस्मों को देखा जा सकता है। एक फोटो में नेहा अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही है। इसके अलावा अन्य फोटोज में नेहा पति के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है। 

PREV
18
दूल्हे को वरमाला पहनाते ही खिलखिला उठी टीवी एक्ट्रेस, सामने आई शादी की नई PHOTOS
मराठी दुल्हन के लुक में नेहा का ब्राइडल लुक सामने आया है। नेहा ने पिंक शेड की नऊवरी ट्रेडिशनल साड़ी, मराठी नोज रिंग, कुंदन ज्वैलरी, माथे पर बिंदी पहने नेहा परफेक्ट मराठी दुल्हन दिखीं। शनिवार को नेहा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना था। वहीं, मंगेतर शार्दुल ने भी नेहा से मैचिंग करता आउटफिट कैरी किया था। इस ड्रेस में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
28
शादी में नेहा ने करीबी लोगों के अलावा अपने खास दोस्तों को बुलाया। रिसेप्शन और शादी एक ही दिन 5 जनवरी को होगी।
38
अपने हनीमून प्लान के बारे में नेहा ने बताया कि वे दोनों शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे। इसलिए वे हनीमून पर बाद में जाएंगे। नेहा ने आगे कहा कि वे हनीमून मनाने अप्रैल में जापान जाएंगी।
48
नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था 'शार्दुल ने कहा था कि वह मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह चाहते थे कि पहले मैं अपने अतीत से बाहर आ जाऊं। उस वक्त मुझे प्यार से ज्यादा किसी और चीज की भी तलाश थी।'
58
नेहा ने बताया था कि रिसेप्शन के लिए मैंने स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है, जो कि इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। ये रिसेप्शन की ही तरह काफी ग्रैंड होगा।''
68
एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते शार्दुल और नेहा।
78
फैमिली के साथ मस्ती के मूड में नेहा।
88
शादी से पहले रिंग सेरेमनी में नेहा और शार्दुल।

Recommended Stories