सहेली की वेडिंग में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई TV एक्ट्रेस, शादी की रस्मों को छोड़ पति संग दिखी रोमांटिक

Published : Aug 09, 2021, 04:34 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इन दिनों प्रेग्नेंट और उनकी प्रेग्नेंसी का यह आखिर मंथ है। वे किसी वक्त भी मां बन सकती है। हाल ही में किश्वर, पति सुयश राय (Suyyash Rai) के साथ अपनी खास सहेली की शादी में शामिल हुई। उन्होंने शादी में एन्जॉय करते कई सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में किश्वर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। वेडिंग में किश्वर सफेद रंग की चमकती हुई वन ऑफ शोल्डर कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और उन्होंने बड़ा सा मांग टीका पहन रखा था। हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियों के साच गॉगल पहन किश्वर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इतना ही नहीं वे अपनी सहेली की शादी की रस्मों को छोड़ पति के साथ रोमांटिक होती भी नजर आई। नीचे देखे सहेली के साथ मस्ती करती किश्वर की फोटोज...  

PREV
17
सहेली की वेडिंग में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई TV एक्ट्रेस, शादी की रस्मों को छोड़ पति संग दिखी रोमांटिक

किश्वर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज में वे पति सुयश के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही है। वहीं, एक अन्य फोटो सुयश पत्नी के बेबी बंप पर हाथ लगाएं उन्हें प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि किश्वर 40 साल की है और वे इस उम्र में मां बनने जा रही है।

27

शादी की पार्टी में दोस्तों के साथ एन्जॉय करती प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट। उन्होंने इस दौरान अपने कई टीवी फ्रेंड्स के साथ पोज दिए। सभी के पोज देते वक्त किश्वर काफी खुश लग रही थी और किसी बात पर ठहाका लगाती नजर आई।

37

सहेली की शादी की रस्मों को छोड़कर किश्वर ने पति सुयश के साथ कई रोमांटिक पोज दिए। पोज देते वक्त जैसे ही पत्नी किश्वर को अपनी बाहों में लिया था तो वे ठहाका लगाकर हंसने लगी। वहीं, सुयश भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

47

सहेली ने जैसी किश्वर के बेबी बंप पर हाथ रखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि किश्वर का 9वां महीना चल रहा है। ऐसे में भी वे घर पर आराम करने की बजाए एन्जॉय कर रही है। बता दें कि किश्वर काफी जिंदादिल इंसान है।
 

57

हाल ही में किश्वर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे सुयश के साथ घर में आने वाले मेहमान के स्वागत की तैयारियां करती नजर आई थी। उन्होंने बच्चे के घर आने से पहले ही उसके लिए पालना, खिलौने और सभी जरूरी सामान को घर पर इकट्ठा कर लिया है। पति-पत्नी दोनों ही बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
 

67

कुछ महीने किश्वर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो वो काफी हैरान रह गई थी। उन्हें इसी साल जनवरी में प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला और उस समय तक वो दो महीने की प्रेग्नेंट थी। इस दौरान उन्हें थकान और कमजोरी भी मेहसूस हो रही थी।

77

40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर किश्वर ने कहा था- मैंने इस उम्र में नैचुरल तरीके के कंसीव किया है। ये बहुत ही खुशी की बात है। मैं महिलाओं से कहना चाहती हूं कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरी तरह आप भी इस उम्र में मां बन सकती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories