जमाई राजा के एक्टर से बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट तक, इन सेलेब्स ने टीवी पर किया प्यार इजहार

Published : Feb 08, 2020, 11:06 AM IST

मुंबई. वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। वैलेंटाइन डे यानी कि 14 फरवरी कपल्स के लिए बेहद ही खास दिन होता है। इस दिन कपल एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। शुक्रवार 7 फरवरी को रोज डे था। अब 8 फरवरी शनिवार यानी कि आज प्रपोज डे है। ऐसे में उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार किया। 

PREV
18
जमाई राजा के एक्टर से बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट तक, इन सेलेब्स ने टीवी पर किया प्यार इजहार
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में चर्चित जोड़ियों में से एक जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की है। हाल ही में शो में हिमांशी खुराना आसिम का कनेक्शन बनकर घर में वापस आई थीं। इस दौरान आसिम ने हिमांशी से नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं, हिमांशी ने भी सलमान के सामने इस बात को कनफेस किया था कि वो भी आसिम से प्यार करती हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद वो चीजों को आगे बढ़ाएंगी।
28
बिग बॉस 13 में एक जोड़ी रश्मि देसाई और अरहान खान की रही है। अरहान ने जब घर में एक बार वापसी की थी तो उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर रश्मि को प्रपोज किया था और उन्होंने भी इस पर हामी भरी थी। हालांकि, इन दिनों दोनों के रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों अक्सर शो में अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं।
38
टीवी सीरियल 'जमाई राजा' फेम एक्टर रवि दुबे ने सरगुन मेहता के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में शिरकत की थी। यहां रवि दुबे ने सरगुन को सरप्राइज दिया था। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था। अब दोनों शादीशुदा हैं और अपनी जिंदगी हंसी खुशी से जी रहे हैं।
48
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर रित्विक धन्जनी ने आशा नेगी को 'नच बलिए 6' के सेट पर प्रपोज किया था। रित्विक धन्जनी ने आशा के लिए गाना भी गाया था। रित्विक के प्रपोज करने के अगले एपिसोड में आशा ने उन्हें गिटार गिफ्ट किया था। दोनों आज भी साथ हैं।
58
बिग बॉस 10 की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की रही थी। दोनों ही भोजपुरी स्टार हैं। विक्रांत ने बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद मोनालिसा को यहीं पर प्रपोज किया था और फिर शो में ही शादी कर ली थी। वे आजतक साथ हैं और एक अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं।
68
सारा खान और अली मर्चेंट की लव स्टोरी भी बिग बॉस में ही शुरू हुई थी। यहीं, अली ने सारा को प्रपोज किया था। दोनों ने शो में शादी भी की थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और शादी के दो महीने में ही अलग हो गए थे।
78
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना की जोड़ी पहले बिग बॉस में नजर आई थी। दोनों के बीच इसी शो में नजदीकियां आई और प्यार हो गया। इसके बाद ये जोड़ी डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आई। यहीं पर उपेन ने करिश्मा तन्ना से अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और वो अलग हो गए।
88
टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर' का फेम स्टार शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शोएब ने दीपिका को नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया था। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी से गुजार रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories