शादी के बाद Puja Banerjee को Kiss करते दिखे Kunal Verma, शादी की फोटोज हो रही वायरल

Published : Nov 16, 2021, 08:48 PM ISTUpdated : Nov 16, 2021, 08:50 PM IST

मुंबई. टीवी स्टार पूजा बनर्जी (Puja banerjee) और कुणाल वर्मा ( Kunal Verma) फिर से दूल्हा-दुल्हन बनकर एक दूजे का हाथ थामा। इस शादी की सबसे खास बात थी कि एक बेटा मम्मी-पापा की शादी होते देख रहा था। जी हां इनका एक साल का बेटा इस शादी का गवाह बना। दरअसल, कपल पहले ही शादी कर चुके थे। इनका एक साल का बेटा भी है। कोरोना महामारी की वजह से कपल धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे तो उन्होंने फिर से सात फेरे लिए। इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

PREV
18
शादी के बाद Puja Banerjee को Kiss करते दिखे Kunal Verma, शादी की फोटोज हो रही वायरल

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने गोवा में दोबारा शादी की। दोनों की शादी का कार्यक्रम 15 नवंबर को हुआ जहां दोनों ने धूमधाम से गोवा के बीच वेडिंग की। पूजा बनर्जी बंगाली हैं और उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज के साथ कुणाल वर्मा से शादी की। 
 

28

पूजा जहां खूबसूरत पालकी में बैठकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंची तो वहीं कुणाल भी अपनी दुल्हनियां को लेने घोड़ी पर आए।  शादी के अगले दिन 16 नवंबर को पूजा बनर्जी ने शादी की पहली तस्वीर पोस्ट की। जिसमें इनके पति कुणाल माथे पर किस करते नजर आए। पूजा पिंक साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं कुणाल भी पिंक कुर्ते में स्मार्ट लुक दे रहे थे। 

38

पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की। उन्होंने अपनी शादी के सभी फंक्शन्स की तस्वीरें साझा की। फैंस अपने फेवरेट कपल की दोबारा शादी देख बेहद खुश हैं। 

48

जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी शादी की रस्म की तस्वीर भी शेयर की। मेहंदी और हल्दी को इंज्वाय करते  हुए वो नजर आ रही हैं।

58

गोवा में ही पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की शादी की तमाम रस्में हुई। मेहंदी से लेकर हेल्दी तक हर फंक्शन यहां धूमधाम से किया गया। दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। 

68

शादी में टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा पहुंची। वो पूजा बनर्जी की करीबी दोस्त हैं। उन्होंने शादी की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली।
 

78

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण  पूजा और कुणाल वर्मा  धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। अप्रैल 2020 में उन्होंने कोर्ट मैरेज किया। साल 2020 अक्टूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। 

88

पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल दोनों टीवी एक्टर और एक्ट्रेस हैं।  एक्ट्रेस ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत हमारे महाभारत से की। इसके बाद बालिका वधू, सर्वगुण संपन्न, कयामत जैसे शो में नजर आईं। कुणाल भी अबतक कई सीरियल का हिस्सा बन चुके हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories