जब बीच गंगा नदी में फंस गए थे रामायण के राम-सीता तो लक्ष्मण ने किया था ये काम

मुंबई. रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण दूरदर्शन के बाद अन्य निजी चैनल पर टेलीकास्ट की जा रही है। शो में लक्ष्मण के रोल में दिखे एक्टर सुनील लहरी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो इसकी शूटिंग से जुड़े किस्से कहानियां शेयर करते रहते हैं। अब भी उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया कि नदी के बीच में राम-सीता फंस जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2020 2:49 AM IST

17
जब बीच गंगा नदी में फंस गए थे रामायण के राम-सीता तो लक्ष्मण ने किया था ये काम

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए नदी वाला किस्सा शेयर किया कि जब वो डायरेक्टर की आवाज नहीं सुन पाते हैं तो नाव को नदी में लेकर आगे चले जाते हैं और दूसरा किस्सा बताया कि सीन के दौरान निशाद राज की धोती फट जाती है।
 

27

सुनील ने कहा कि वो और राम-सीता नाव में बैठकर जाते हैं। उन्हें सागर साहब ने कहा था कि जब तक वो कट ना बोलें तब तक वो नाव चलाते जाएं और ऐसा ही हुआ सुनील नाव चलाते गए और उन्बें चलाते हुए बहुत देर हो गई।

37

फिर जब सुनील ने पीछे मुड़कर देखा तो पता चला कि रामानंद ने कट बोला था, लेकिन वो सुन नहीं पाए थे। तब तक आधी यूनिट जा चुकी थी और वो लोग नदी में ही फंस गए। इसके बाद लक्ष्मण ने मदद के लिए आवाज लगाई।
 

47

फिर दो लोग आए। इसी दौरान सुनील ने सोचा कि नदी में नहाने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने अपनी विग निकाली और नदी में कूद गए। सुनील आधे घंटे तक नदी में नहाए और कहते है कि उनकी सारी गर्मी उतर गई।

57

दूसरा किस्सा बताते हुए सुनील लहरी ने कहा कि एक सीन में निशाद राज और आर्य सुमंत बैठकर गंभीर बातें कर रहे थे। काफी इंटेंस सीन था, तभी नीचे बैठते वक्त निशाद राज की धोती फट गई थी।
 

67

सेट पर गंभीर माहौल अचाकन हंसी में तब्दील हो गया। सभी जोर जोर से ठहाके मारकर हंसने लगे। सुनील लहरी के इस खुलासे पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। 
 

77

बात करें, रामायण की तो, लॉकडाउन में धार्मिक शोज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सभी शोज के बीच रामायण को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। जब रामायण का दूरदर्शन पर रिपीट टेलीकास्ट हुआ था तो शो ने टीआरपी में कई रिकॉर्ड बनाए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos