Published : Sep 03, 2020, 01:38 PM ISTUpdated : Sep 03, 2020, 02:09 PM IST
मुंबई। कोरोना वायरस के बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई हाल ही में मुंबई में घूमती नजर आईं। दरअसल, रश्मि ने हाल ही में नई कार खरीदी है। इसे लेकर वो शहर में घूमने निकल पड़ीं। इसी दौरान बिल्डिंग के नीचे उन्हें एक लड़की ने पहचान लिया और आवाज दी। इस पर रश्मि ने उस लड़की को अपने पास बुलाया। पास आते ही लड़की ने रश्मि से एक सेल्फी की गुजारिश की। इस पर रश्मि किसी तरह तैयार तो हो गईं, लेकिन जैसे ही लड़की ने कैमरा ऑन किया तो रश्मि डर के मारे पीछे हट गईं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने चेहरे से मास्क हटाते हुए उस लड़की के साथ फोटो खिंचाई।
रश्मि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रश्मि को बिना मास्क के यूं फोटो खिंचवाते देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा, कम से कम सोशल डिस्टेंसिंग तो मेंटेन करो मैडम।
210
वहीं एक और शख्स ने सवालिया लहजे में पूछा, ये फोटो खींचने वाला बंदा हर जगह कैसे पहुंच जाता है। बता दें कि रश्मि ने कुछ दिनों पहले ही ब्लू कलर की नई रेंज रोवर कार खरीदी है। इस गाड़ी के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर की थी।
310
बता दें कि ब्लू जींस और ब्लैक टॉप में रश्मि देसाई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा था। फोटोग्राफर को देख रश्मि ने कहा, कहां, कैसे हो?
410
पॉपुलर टीवी शो 'उतरन' से घर-घर में पहचान बनाने वाली 'तपस्या' यानी रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी, 1986 को गुजराती फैमिली में हुआ था। रश्मि देसाई ने 2006 में करियर शुरू किया था।
510
रश्मि ने सबसे पहले टीवी सीरियल 'रावण' में मंदोदरी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान 2009 में शुरू हुए टीवी शो 'उतरन' से मिली थी। इसके बार रश्मि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज की तारीख में TV इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेसे में से एक हैं।
610
रश्मि देसाई ने फरवरी, 2012 को अपने को-स्टार नंदीश संधू के साथ धौलपुर में शादी की थी। दोनों टीवी शो ‘उतरन’ के सेट पर ही मिले थे और यहीं से ये रिश्ता आगे बढ़ा था। हालांकि 2 साल बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और ये अलग रहने लगे। शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
710
रश्मि ने तलाक के लिए नंदीश के कैसानोवा नेचर को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि नंदीश रश्मि के पजेसिव नेचर से परेशान थे। यही वजह दोनों के तलाक का कारण बनी। रश्मि ने कहा था कि नंदीश के कई लड़कियों के साथ दोस्ती थी।
810
एक इंटरव्यू में रश्मि ने कहा था- हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। अगर दो लोग एक साथ खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए। इसलिए हमने तलाक लेने का फैसला किया।
910
नंदीश और रश्मि के बीच काफी समय से दूरियां बढ़ रही थीं, लेकिन रश्मि ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया। दोनों ने 2015 में पहले नच बलिए और फिर रियलिटी शो 'फियर फैक्टर' में भी हिस्सा लिया था। रश्मि ने शो में ये बात कबूल की थी कि उनके बीच कई बार तलाक की नौबत आ चुकी है मगर फिर भी वह रिश्ते को मौका देना चाहती हैं। इसी शो में रश्मि ने अपने मिसकैरेज की बात का भी खुलासा किया था।
1010
रश्मि देसाई 'परी हूं मैं', 'मीत मिला दे', 'श्श्श...फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'महासंग्राम', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'बिग मनी', 'किचन चैम्पियन सीजन 2', 'कॉमेडी का महामुकाबला' और 'बिग बॉस सीजन 13' में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।