शादी के बंधन में बंधी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस, आशीर्वाद देने पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई VIP

Published : Oct 15, 2019, 12:23 PM ISTUpdated : Oct 15, 2019, 12:26 PM IST

मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के घर की बहू बन चुकी हैं। इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दे रही थीं। रविवार को संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया था, जिसकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

PREV
15
शादी के बंधन में बंधी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस, आशीर्वाद देने पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई VIP
मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद पति संग लाल जोड़े में लंबे घूंघट के साथ एक्ट्रेस की पहली तस्वीर सामने आई है। इस फोटोज में वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने राजनेता के परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुयश महारज के साथ शादी की।
25
मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के घर की बहू बन चुकी हैं। इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दे रही थीं।
35
शादी से पहले मोहिना की हल्दी और संगीत कार्यक्रम की फोटो भी सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।
45
मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल 8 फरवरी को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट सगाई की थी।
55
अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। एक्ट्रेस की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी। बता दें, इनकी शीदी में उर्वशी रौतेला समेत बाबा राम देव तक टीवी के कई सितारे भी शामिल हुए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories