Published : Sep 01, 2020, 06:40 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 10:39 AM IST
मुंबई. रोनित रॉय, दिव्यांका त्रिपाठी, गौतम गुलाटी से लेकर ऐसे कई सेलेब्स है, जिन्होंने कम समय में शोहरत हासिल की और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इन्होंने अपनी मेहनत से नाम कमाया और आगे बढ़े। लेकिन इन स्टार्स की सफलता के पीछे एक टॉप सीक्रेट है, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते है। आज आपको इन सेलेब्स के इस सीक्रेट के बारे में बनाते जा रहे, जिसे सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आपको बता कि टीवी की दुनिया के ये सारे सेलेब्स एक्टिंग से तो मोटी कमाई करते ही है लेकिन इनका अपना साइड बिजनेस भी जिससे भी ये तगड़ा कमाते हैं। आइए, आपको बताते है कौन क्या बिजनेस करता है।
बिग बॉस 8 का खिताब जीतने वाले गौतम गुलाटी एक जाने-माने बिजनेसमैन है। गौतम का दिल्ली में एक मशहूर नाइट क्लब है। वहीं, छोटे पर फेमस एक्टर रोनित रॉय एक सिक्योरिटी फर्म के मालिक है। रोनित ने तो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
211
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने होमटाउन भोपाल में एक डांस अकादमी चलाती है। दिव्यांका की गिनती टीवी की फेवरेट बहुओं में की जाती है।
311
मुंबई में अर्जुन बिजलानी की एक वाइन शॉप है। इसके अलावा बॉक्स क्रिकेट लीग की एक टीम के वे को-ओनर भी है।
411
अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटोरने वाली संजीदा शेख के नाम पर एक ब्यूटी पार्लर है।
511
पापा के बिजनेस में हाथ बंटाने के साथ-साथ करण कुंद्रा एक कॉल सेंटर भी चलाते है।
611
आशका गोराडिया एक आउटलेट चलाती है और कुछ साल पहले उन्होंने ब्यूटी रेंज भी लॉन्च की थी।
711
पत्नी अदिति शिरवायकर के साथ मिलकर मोहित मलिक दो रेस्टोरेंट चलाते है।
811
टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा खान एक इवेंट कंपनी चलाती है।
911
भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया में भी शाहीर शेख की पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। इंडोनेशिया में उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।
1011
अपने होमटाउन पुणे में वाहबिज दोराबजी की एक बेकरी शॉप है, जोकि काफी फेमस है।
1111
आमिर अली बॉलीवुड थीम वाले रेस्टोरेंट के मालिक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।