टीवी की किन्नर बहू ने इस सीरियल को कहा अलविदा, सेट पर ही काटा केक मेकर्स ने यूं दी विदाई

Published : Jan 16, 2020, 12:29 PM IST

मुंबई. टीवी की किन्नर बहू के नाम मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही थीं। लेकिन अब उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने सीरियल के लिए आखिरी सूट लोहड़ी सेलिब्रेशन का किया। इसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और इसके साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा। 

PREV
18
टीवी की किन्नर बहू ने इस सीरियल को कहा अलविदा, सेट पर ही काटा केक मेकर्स ने यूं दी विदाई
रुबीना ने लिखा कि ये उनकी लाइफ का बेस्ट दिन है, ये अंत नहीं है। ये किसी नई चीज की शुरुआत है।' इसी के साथ रुबीना ने अपने फैंस को प्यार और सपोर्ट बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया है।
28
इसके साथ ही रुबीना ने एक पेपर पर लिखा हुआ मैसेज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनकी टीम की ओर एक्ट्रेस के लिए मैसेज लिखा हुआ है, 'हमने आपको सौम्या के रोल में देखकर काफी एन्जॉय किया। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात थी और हम तहे दिल आपका शुक्रिया अदा करते हैं। हमेशा ऐसे ही भविष्य में भी आगे की ओर बढ़ते रहो और एक नई जर्नी की शुरुआत करो कामना करते हैं।'
38
रुबीना जो फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं इसमें वो मांग में टीका, हैवी नेकलेस, गोल्डन ईयरिंग्स और पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं।
48
रुबीना के लुक को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन उनके लिए काफी निराश वाली बात है कि एक्ट्रेस ने शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' को अलविदा कह दिया है।
58
रुबीना ने सेट पर केक काटा और मेकर्स ने उन्हें सेलिब्रेशन के साथ ही विदा किया। बता दें, शो में रुबीना एक किन्नर के रोल में थीं। उनके कैरेक्टर का नाम सौम्या था।
68
शो का ट्रैक आगे बढ़ाया जा रहा है। शो में लीप आने वाला है। सौम्या की बेटी शो में बड़ी हो जाएगी। शो की कहानी भी उन्हीं पर फोकस होगी। इसलिए रुबीना के कैरेक्टर को शो से खत्म कर दिया गया है।
78
रुबीना ने सेट पर काटा केक।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories