रेड लिपस्टिक, गॉगल और रंग के नशे में मदहोश दिखी 'किन्नर बहू', पति और दोस्तों के साथ खेली होली
मुंबई. टीवी सेलेब्स के लिए होली का त्योहार खुशियां लेकर आया। सभी ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जमकर होली खेली। सभी सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर होली खेलते हुए फोटोज शेयर किए हैं। टीवी की किन्नर बहू के नाम से फेमस रूबीना दिलायक ने पति अभिनव शुक्ला और फ्रेंड्स के साथ खूब होली खेली। इस मौके पर रूबीना ने रेड लिपस्टिक, गॉगल और बालों को टाइट बांध रखा था। रूबीना रंग के नशे में मदहोश नजर आई। बता दें कि रूबीना को घूमने का बहुत शौक है। वे अक्सर पति के साथ ट्रिप पर जाती रहती हैं। बता दें कि रूबीना को सीरियल छोटी बहू से पॉपुलैरिटी मिली थी।
Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 8:07 AM IST / Updated: Mar 14 2020, 10:13 AM IST
रूबीना के घर टीवी सेलेब्स पहुंचे। सबी ने मिलकर एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर होली खेलते हुए कई फोटोज शेयर की है। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा- हैप्पी होली।
टीवी की सिमर के नाम से मशहूर दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ होली खेली और जमकर डांस भी किया।
अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ होली खेली।
करणवीर बोहरा ने पत्नी और बेटियों के साथ रंग खेला।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार कास्ट ने शो के सेट पर होली खेली।
आरती सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी खूब होली खेली।
कविता कौशिक ने पति के साथ जमकर रंग खेला।
करिश्मा तन्ना ने दोस्तों के साथ होली खेली।
दिव्यांका त्रपाठी ने पति विवेक दाहिया के साथ होली खेली।
रश्मि देसाई ने होली खेलने के बाद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।