Published : Sep 11, 2021, 12:02 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 12:08 PM IST
मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के बाद अगले महीने यानी अक्टूबर से इसका मेन सीजन शुरू होगा। बिग बॉस हमेशा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में रहता है। वो वजह है कंटेस्टेंट का बिकिनी अवतार। हर बार बिग बॉस के घर में एक बड़ा-सा स्विमिंग पूल बनाया जाता है, जिसमें कई हसीनाएं अपने सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। टीवी की संस्कारी बहू हिना खान और रुबीना दलैक से लेकर सनी लियोनी तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो बिकिनी अवतार में नजर आ चुकी हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं ऐसी ही 10 एक्ट्रेस के बिकिनी लुक।
जसलीन मथारु :
बिग बॉस में कभी अनूप जलोटा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं जसलीन मथारु के बिकिनी लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जसलीन ने शो में कई बार बिकिनी में अपनी हॉट बॉडी दिखाई है। जसलीन मथारु के बिकिनी लुक ने तो फैंस की नीदें ही उड़ा दी थीं।
210
लोपामुद्रा राउत :
ब्यूटी शो जीत चुकीं लोपामुद्रा राउत भी बिग बॉस के घर में अपने बिकिनी लुक की वजह से चर्चा में रही थीं। उनकी बॉडी और हॉट अवतार देखने लायक था। बता दें कि लोपामुद्रा नागपुर, महाराष्ट्र की एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
310
कश्मीरा शाह :
कॉमेडियन कृष्णा की पत्नी और बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रहीं कश्मीरा शाह भी बिग बॉस में बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। कश्मीरा को बिग बॉस के अलावा भी कई बार बिकिनी लुक में सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा गया है।
410
पायल रोहतगी :
पायल रोहतगी भी बिग बॉस में बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। पायल ने कहा था- मैं बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में नहीं उतरना चाहती थी लेकिन शो में हमें एक कार्य दिया गया था, जिसके चलते ऐसा करना पड़ा था।
510
रुबीना दिलैक :
TV सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में किन्नर बहू का किरदार निभा चुकीं रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। रुबीना कई बार बिकिनी में अपनी हॉट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। रुबीना बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं।
610
मोनालिसा :
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस के घर में अपने डांस मूव्स और बिकिनी अवतार की वजह से खूब चर्चा में रहीं। मोनालिसा ने तो बिग बॉस के घर में ही ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी।
710
रोशेल मारिया राव :
रोशेल मारिया राव ने बिग बॉस के घर में अपने ब्वॉयफ्रेंड कीथ सेकुएरा के साथ एंट्री ली थी। दोनों घर के स्विमिंग पूल में मस्ती करते कई बार नजर आए थे। बता दें कि रोशेल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में लॉटरी का रोल भी कर चुकी हैं।
810
हिना खान :
TV की संस्कारी बहू का टैग पा चुकीं हिना खान का बिग बॉस के घर में अलग ही अंदाज दिखा था। हिना वैसे भी कई बार बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करती हैं।
910
सनी लियोनी :
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी को बिग बॉस के जरिए ही फेम मिला। सनी ने लियोनी कई बार बिग बॉस के घर में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आईं। बिग बॉस के बाद ही सनी को फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ था।
1010
नेहा भसीन :
नेहा भसीन भी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। नेहा ने हाल ही में सफेद रंग की बिकिनी पहनकर लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। नेहा भसीन के इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।