ये मुस्लिम एक्टर हिंदू गर्लफ्रेंड से रचाएगा शादी

Published : Jul 24, 2019, 05:53 PM ISTUpdated : Jul 24, 2019, 06:33 PM IST

नाजिम शाइना सेठ को 2011 से डेट कर रहे हैं।

PREV
14
ये मुस्लिम एक्टर हिंदू गर्लफ्रेंड से रचाएगा शादी
मुंबई. टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्टर मोहम्मद नाजिम जल्द ही अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड शाइना सेठ से शादी रचाएंगे। वे इस साल या 2020 की शुरूआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
24
नाजिम शाइना सेठ को 2011 से डेट कर रहे हैं। एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, उनका अगले हफ्ते तक रोका हो जाएगा। उनकी गर्लफ्रेंड का असली नाम अद्विता है।
34
शाइना हिंदू हैं और नाजिम मुसलमान, अलग-अलग धर्म के होने के नाते दोनों को थोड़े बहुत समझौते करने हो सकते हैं। धर्म को लेकर नाजिम का कहना था, "वे कभी भी अपनी आस्था और विश्वास को शाइना पर नहीं थोपेंगे। शाइना कोई भी धर्म फॉलो करने के लिए आजाद रहेंगी।"
44
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में नाजिम ने आदर्श बेटे का रोल प्ले किया था। अपने इस रोल से उन्होंने दर्शक दिल भी जीत लिया था। ये 2010 में ऑन ऐयर हुआ था। इसका आखिरी एपिसोड 23 जुलाई, 2017 को ऑन ऐयर हुआ था। जिसके बाद शो समाप्त हो गया था। इस शो के डायरेक्टर पवन कुमार मरुत और भगवान यादव थे।

Recommended Stories