मुंबई. टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस' 29 सितंबर से ऑन एयर हो रहा है। इससे पहले 23 सितंबर को मुंबई में शो का लॉन्च इवेंट रखा गया। इसमें सलमान खान के अलावा अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान नजर आए। इस बार बिग बॉस के घर का सेट मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। जबकि हर बार इसका सेट लोनावला में बनाया गया था।
शो के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'बिग बॉस' के घर को लेकर कई खुलासे किए हैं। ओमंग ने बताया कि इस बार घर बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्लास्टिक की जगह पीओपी (प्लास्टर ऑफ पैरिस) और अन्य चीजों का इस्तेमाल किया गया है। (फोटो सोर्स- कलर्स इंस्टाग्राम)
25
डायरेक्टर ने बताया कि प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने से घर की लागत ज्यादा पड़ी है। इस घर का ढांचा बनाने के लिए 500-600 मजदूर काम पर लगाए गए थे और इसे बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा। इसके अलावा घर की फिनिशिंग में अलग से 60 दिन का वक्त लगा था। (फोटो सोर्स- कलर्स इंस्टाग्राम)
35
'बिग बॉस' के घर में जेल ना दिखाई देने वाले सावल पर ओमंग ने कहा कि ये सरप्राइज है। इस बार घर को म्यूजिम की थीम पर तैयार किया गया है। (फोटो सोर्स- कलर्स इंस्टाग्राम)
45
'बिग बॉस' हाउस में कंटेस्टेंट्स हर हरकत को रिकॉर्ड करने के लिए 93 कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कंटेस्टेंट के लिए कुल 14 बेड रखे गए हैं, जिसमें ट्रिपल, डबल से लेकर सिंगल बेड तक रखे गए हैं। (फोटो सोर्स- कलर्स इंस्टाग्राम)
55
बिग बॉस के घर को इस बार मेकर्स ने बहुत सोबर रखा है। क्योंकि उनका मानना है कि किचन में अक्सर तांडव होता है और बर्तन तोड़े जाते हैं। इसलिए यहां कंटेस्टेंट खुद रंग भरेंगे।। (फोटो सोर्स- कलर्स इंस्टाग्राम)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।