मुंबई। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के दूसरे हफ्ते में हुए वीकेंड का वार में घरवालों ने सलमान खान के सामने अपनी सारी समस्याओं को रखा। वहीं सलमान खान और रुबीना दिलाइक के बीच करीब आधे घंटे तक बहस होती रही। दरअसल, रुबीना ने बिग बॉस के एक वीकेंड टास्क को करने से मना कर दिया था। इस बात से खफा हुए सलमान ने रुबीना दिलाइक के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग भड़क उठे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टास्क में रुबीना दिलाइक और निक्की तम्बोली को पार्टिसिपेट करना था। वहीं घरवालों को बारी-बारी से ये बात बतानी थी कि आखिर इन दोनों में से किसके दिमाग में ज्यादा कचरा है? ये बात रुबीना दिलाइक को नागवार गुजरी और उन्होंने इस टास्क को करने से मना कर दिया।
210
इस बात को लेकर सलमान खान ने इशारों-इशारों में रुबीना दिलाइक को कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे रुबीना के फैन्स भड़क उठे। बातों ही बातों में सलमान ने अभिनव शुक्ला को 'रुबीना का सामान' भी कह दिया। जिसके बाद रुबीना ने फौरन अपनी बात रखते हुए सलमान से ऐसा ना कहने की गुजारिश की।
310
वहीं, रुबीना दिलाइक के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। एक शख्स ने कहा- रुबीना बेहद मजबूत हैं और उन्होंने बिना डरे अपनी बात सामने रखी थी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स जानबूझकर रुबीना को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
410
रुबीना की एक फैन ने लिखा- इन लोगों को सब अच्छा लगता है, सिवाय रुबीना और अभिनव के। मतलब इतनी क्या दुश्मनी हो गई उनसे। एक और शख्स ने कहा- इन्हें बेवजह टारगेट करना बंद करो।
510
एक और शख्स ने सिद्धार्थ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिड कौन सी दुश्मनी है यार रुबीना से, हमेशा उसके पीछे पड़ा रहता है? हाल ही में रुबीना दिलाइक ने सलमान खान के सामने कहा कि वो बिग बॉस को फॉलो नहीं करती थीं। ऐसे में उन्हें यहां के नियमों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
610
बता दें कि शिमला में जन्मी रुबीना ने 2018 में अभिनव शुक्ला के साथ हिमाचली रीति-रिवाज से शादी की थी। रुबीना और अभिनव की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी का सफर बड़ा ही दिलचस्प रहा है। ये दोनों स्टार्स टीवी सीरियल 'छोटी बहू' में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस दौरान उनके बीच किसी भी तरह का इंटरेक्शन नहीं हुआ था।
710
दरअसल, रुबीना और अभिनव की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई थी। दोनों ही दोस्त के घर गणेश उत्सव में गए हुए थे, जहां पर अभिनव ने रुबीना को देखा था। इस फंक्शन में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी। उनका ट्रेडिशनल लुक बहुत ही पसंद आया था। वो एक्ट्रेस को साड़ी में देखकर उनके दीवाने हो गए थे।
810
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव ने खुलासा किया था कि 'ईमानदारी से कहूं तो जब मैंने उन्हें साड़ी में देखा तो वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। ज्यादातर लड़कियां वेस्टर्न ड्रेस को ही प्रिफरेंस देती हैं और जब आप देखते ही कि साड़ी में भी कोई इतना खूबसूरत लग सकता है, तो जब मैंने उन्हें वहां पर देखा तो मैंने सोचा वह बेहद ही खूबसूरत है।'
910
गणपति उत्सव में मिलने के बाद रुबीना की एक तस्वीर पर अभिनव ने कमेंट किया था। रुबीना ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि 'उसने मेरी एक तस्वीर पर कमेंट किया कि क्या तुम मुझे अपना फोटोशूट करवाने का अवसर दोगी? और फिर मैंने सोचा कि आखिर ये लड़का कौन है?'
1010
बता दें, इसके बाद ही दोनों की मुलाकाते हुईं और बात आगे बढ़ गई। मुलाकातों के दौरान एक्ट्रेस को इस बात का एहसास हुआ कि अभिनव ही वो शख्स हैं, जिसके साथ वो अपनी सारी जिंदगी बिता सकती हैं। गौरतलब है कि अभिनव के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले रुबीना का 'छोटी बहू' के को-एक्टर अविनाश से अफेयर रहा था। हालांकि, दोनों निजी कारणों की वजह से ब्रेकअप हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।