TV की छोटी बहू ने पति अभिनव शुक्ला पर लगाएं कई गंभीर आरोप, यूं छलका दर्द और निकल पड़े आंसू

मुंबई. सलमान खान (salman khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा, प्यार और गेम देखने को मिल रहा है। वहीं, सलमान भी कंटेस्टेंट्स पर कभी भड़कते तो कभी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वीकेंड के वॉर के एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो की कंटेस्टेंट रूबीना दिलाइक (rubina dilaik), सलमान खान की बात से सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं कि वह अपने पति अभिनव शुक्ला (abhinav shukla) के कारण शो में खुद को वीक महसूस कर रही है। इतना ही नहीं सलमान से बात करते हुए रूबीना पर खुद पर काबू नहीं रख पाती और उनके आंसू निकल जाते हैं। रोते हुए वे अपनी बात भी ठीक से पूरी नहीं कह पाती है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2020 9:51 AM IST / Updated: Nov 25 2020, 11:14 PM IST

18
TV की छोटी बहू ने पति अभिनव शुक्ला पर लगाएं कई गंभीर आरोप, यूं छलका दर्द और निकल पड़े आंसू

दरअसल, शो में बीते कई सप्ताह से अभिनव नॉमिनेट होने से बच जाते हैं और उनके बर्ताव के कारण रूबीना बुरी दिखती हैं और घर वाले उन्हें नॉमिनेट कर देते हैं।

28

सामने आए वीडियो में सलमान, रूबीना से कहते हैं कि अभिनव गलत है फिर भी आपने उनकी बात क्यों सुनी? रूबीना कहती हैं- एक सम्मान के तौर पर उनकी बात बेशक मैं मानती हूं।

38

फिर, सलमान कहते हैं कि सम्मान के अंदर यह भी हो सकता है कि आप उनसे कह सकती हैं कि मैं इससे सहमत नहीं हूं अभिनव। जिस पर रूबीना कहती हैं कि सर मैं बोलती हूं लेकिन मैं असमंजस में फंस जाती हूं। इस दौरान रुबीना अपने आंखों से आंसूओं को नहीं रोक पाती और वह काफी इमोशनल हो जाती है।

48

इसके पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें सलमान कैप्टेंसी टास्क को लेकर अभिनव को फटकार लगाते दिखे थे। उन्होंने अभिनव पर इस तरह से बर्ताव करने का आरोप लगाया है, जिससे रूबीना सभी के सामने बुरी बन गईं।

58

वीडियो में सलमान, अभिनव और रूबीना से बात कर रहे हैं। सलमान ने कहा- अभिनव, आपने ये भी बोला था कि मुझे कैप्टन बनाओ ताकि मैं रूबीना को सेव कर सकूं। तो उससे आमतौर पर अभिनव यह होता है कि आप बच जाते हो और रूबीना सब की नजरों में आ जाती है। आप पतली गली से निकल रहे हो और रूबीना नॉमिनेट हो रही है।

68

अभिनव, सलमान के आरोपों को खारिज करते हुए कहते हैं- नहीं साहब, मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। इसके बाद सलमान कहते हैं- अभिनव आपको एक कटोरा लेकर भीख मांगने की जरूरत नहीं है।

78

दिवाली (diwali) के मौके पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने काफी मस्ती की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुधा चंद्रन और मोनालिसा घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो में रूबीना और कविता कौशिक, मल्लिका शेरावत के गाने माय्या माय्या.. पर कातिलाना अंदाज में डांस करती नजर आई थी। ये वीडियो रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

88

रूबीना के डांस मूव्स देख अली गोनी शॉक्ड रह जाते हैं। वे अपने चेहरे पर हाथ रखकर अजीब से एक्सप्रेशन देते हैं। जैसे ही दोनों का परफॉर्मेंस खत्म होता है, अली भागकर जाते हैं और रूबीना के पैर छूने लगते हैं। इस पर रूबीना हंसने लगती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos