Published : Mar 29, 2020, 01:34 PM ISTUpdated : Mar 30, 2020, 09:59 AM IST
मुंबई. कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया इस वक्त दहशत में है। भारत में भी पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। आमजनों की तरह सेलेब्स भी घर में कैद में हैं। इसी बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी बात लिख दी, जिससे सभी की आंखे नम हो गई।
सपना चौधरी की ये पोस्ट कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से जुड़ा है। जिसमें जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ बंद है। यहां तक कि एहतियात के तौर पर धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। सपना ने इसी से जुड़ा एक मैसेज इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें वह भगवान से माफी मांग रही हैं।
26
सपना ने लिखा- 'तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता। सजा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता। आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता। माफ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह। सब कहते हैं, तेरी मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता।'
36
सपना जनता कर्फ्यू के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में सपना रोती हुई नजर आई थीं। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।
46
वीडियो को सपना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था-'बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।'
56
बता दें कि सपना मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी है।
66
सपने स्टेज पर डांस करके कमाती है और अपने घरवालों का पेट भरती है। हालांकि, बिग बॉस के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। वे बॉलीवुड फिल्म में आइटम नंबर भी चुकी है।