जब इस एक्ट्रेस ने बिना शादी के ही जताई थी मां बनने की इच्छा तो खूब मचा था बवाल

Published : Aug 06, 2020, 08:47 AM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'बिदाई' और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सारा खान आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 6 अगस्त, 1989 को भोपाल में हुआ था। सारा ने साल 2007  में मिस भोपाल का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को नेम और फेम 'बिदाई' से मिला था। अपने काम के साथ-साथ ही वो अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्सियल रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर सारा से जुड़े विवाद बता रहे हैं।    

PREV
15
जब इस एक्ट्रेस ने बिना शादी के ही जताई थी मां बनने की इच्छा तो खूब मचा था बवाल

बिना शादी के मां बनने की जाहिर की थी ख्वाहिश

सारा खान से एक इंटरव्यू में मदरहुड और शादी के बारे में सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस समय वो शादी के मूड में तो नहीं हैं, लेकिन वो मदरहुड जरूर एक्सपीरियंस करना चाहती हैं। सारा ने कहा था कि 'जब आप यंग होते हैं तो प्यार आसानी से हो जाता है। लेकिन आज वो प्यार को लेकर मैच्योर हो गई हैं।'

25

एक्ट्रेस के बाथरूम वीडियो पर भी मचा बवाल

सारा खान का बाथरूम वीडियो भी सोशल मीडिया पर चंद सेकेंड में ही वायरल हो गया था, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था। उनका ये नहाते हुए वीडियो था। सारा के इस वीडियो को उनकी बहन आर्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। हालांकि, कुछ ही सेकेंड में इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। लेकिन लोगों ने उनके स्क्रीनशॉट्स ले लिए थे। बाद में सारा ने कहा कि गलती से ये वीडियो पोस्ट हो गया था।

35

बिग बॉस में रचाई शादी

सारा खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में नजर आई थीं। इस शो में वो ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी करने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, इनकी शादी को लेकर कहा जाता है कि वो महज 2 महीने तक ही ठीक चली इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थीं कि सारा ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी, लेकिन सारा ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।

45

बहन से हुआ था विवाद

सारा ने अपने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी छोटी बहन आयरा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि आयरा उनका साथ छोड़कर कही और चली गई थीं। 

55

फोटो सोर्स- गूगल।

Recommended Stories