इस चाइल्ड एक्टर की मौत, टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में कर चुका है काम

Published : Jul 19, 2019, 12:58 PM ISTUpdated : Jul 19, 2019, 06:22 PM IST

मुंबई. चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी उम्र महज 14 साल थी। खबरों की मानें तो शिवलेख छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा का रहने वाला था। वे अपने परिवार के साथ रायपुर में अपने इंटरव्यू के कार्यक्रम में जा रहा था कि तभी धरसीवां थाना  क्षेत्र के पास उसकी कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और ये हादसा घटित हो गया।

PREV
12
इस चाइल्ड एक्टर की मौत, टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में कर चुका है काम
हादसे में शिवलेख की मां लेखना सिंह और पिता शिवेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह घायल हो गए हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस दल घटना स्थल पहुंचा और तीनों घायलों समेत शिवलेख के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। हालांकि पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और पुलिस चालक को ढूंढने की तलाश में जुट गई है।
22
शिवलेख ने 'संकटमोचन हनुमान' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई रिएलिटी शोज में भी काम किया है। 'ससुराल सिमर का' से एक्टर को नाम और फेम दोनों ही मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories