एनिवर्सरी पर 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ने पति को किया kiss, 3 साल पहले इनसे की थी दूसरी शादी

Published : Feb 23, 2021, 11:50 AM IST

मुंबई। TV सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakkar) की शादी को 3 साल हो गए हैं। 22 फरवरी को दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस दौरान दीपिका ने पति शोएब को Kiss किया। वहीं शोएब ने भी दीपिका को गुलाबों से भरा एक गुलदस्ता दिया। इस दौरान दीपिका ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक में वो लाल रहंग की चुनरी ओढ़े नजर आ रही हैं। इस चुनरी पर 'शोएब की दुल्हन' लिखा हुआ है। 

PREV
110
एनिवर्सरी पर 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ने पति को किया kiss, 3 साल पहले इनसे की थी दूसरी शादी

सालगिरह पर दीपिका ने अपनी और शोएब की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी में इतनी मोहब्बत भर दी है आपने कि कभी डर लगता है कि कहीं खुद की ही नजर न लग जाए। जिंदगी ज्यादा खूबसूरत इसलिए है क्योंकि आपकी वजह से मेरी लाइफ में अम्मी और सबा की मोहब्बत भी आ गई। 

210

दीपिका ने आगे लिखा- उनके साथ के बिना ये सफर इतना खूबसूरत नहीं होता, जितना आज है..जैसे आज का ही ये दिन। इस प्यारे से दुपट्टे को गिफ्ट करके सबा ने बहुत स्पेशल कर दिया। वो जानती है, उसकी भाभी की क्या पसंद है, क्या चीज है जो उनके दिल के करीब है। आप सब मेरी जान हो। हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी टू अस। 
 

310

वेडिंग एनिवर्सरी पर शोएब इब्राहिम ने भी एक फोटो शेयर करते हुए दीपिका को सालगिरह की बधाई दी है। इस फोटो में शोएब दीपिका को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ शोएब ने लिखा- शादी की सालगिरह मुबारक मेरी शरीक-ए-हयात। दीपिका लव यू ऑलवेज। 
 

410

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने एक होने का फैसला किया था। दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में शादी की थी।
 

510

हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी। दूसरी शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है और उनका नाम अब फैजा है। 

610

दीपिका कक्कड़ ने शादी के बाद हसबैंड शोएब इब्राहिम और ससुराल वालों के साथ ईद भी मनाई थी। दीपिका ने इस मौके पर बताया था कि रोजा रखना उनके लिए मुश्किल नहीं रहा क्योंकि उन्होंने शादी से पहले भी रोजा रखा था।

710

दीपिका की ये दूसरी शादी है। दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। इस बात का अनाउंसमेंट शादी के तीन साल बाद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगाव शोएब की वजह से आया था। दोनों जनवरी 2015 में अलग हो गए थे।

810

शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान शोएब ने बेहद रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया, जिसे वो ठुकरा नहीं सकीं।

910

सास और पति शोएब इब्राहिम के साथ दीपिका कक्कड़।

1010

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories