Published : Oct 27, 2019, 12:28 PM ISTUpdated : Oct 27, 2019, 12:35 PM IST
मुंबई। ड्रामा क्वीन एकता कपूर ने अपने घर पर दिवाली पार्टी दी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्रिटी पहुंचे। पार्टी में शाहिद कपूर जहां पत्नी मीरा के साथ नजर आए तो वहीं टीवी की 'नागिन' यानी मौनी रॉय भी दिखीं। वहीं दिवाली पर एकता कपूर ब्लू और गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी, आमना शरीफ, करिश्मा तन्ना, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, करन जौहर, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, ऋषि और नीतू कपूर, करन कुंद्रा, रिद्धिमा पंडित, उर्वशी ढोलकिया और एली अवराम भी पहुंचे।