चेहरे पर झुर्रियां, पिचके गाल और सफेद बालों में नजर आई भारती सिंह, कॉमेडियन की ऐसी हालत देख शॉक्ड सभी

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने कॉमिक स्टाइल के लिए फेमस है। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वहीं वे  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फनी वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। उनके पति हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) भी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं।हाल ही में उन्होंने भारती का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती के चेहरे पर झुर्रियां, चिपके गाल और सेफद बाल नजर आ रहे हैं। और वे मोबाइल में बिजी नजर आ रही है। उनको इस हालत में फैन्स का सिर चकरा गया है और वे एक के बाद कमेंट्स कर रहे हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों हुआ भारती सिंह का ऐसा हाल और क्या बताया पति हर्ष ने...

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2021 11:04 AM IST / Updated: Jul 12 2021, 05:48 PM IST

19
चेहरे पर झुर्रियां, पिचके गाल और सफेद बालों में नजर आई भारती सिंह, कॉमेडियन की ऐसी हालत देख शॉक्ड सभी

भारती का वीडियो शेयर करते हुए हर्ष कह रहे है- वो बूढ़ी हो चुकी थी लेकिन उसे मोबाइल की लत अब भी थी। उनके इतना कहते ही भारती खांसने लगती हैं। वीडियो शेयर कर हर्ष ने लिखा- मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है अक्सर।

29

वैसे, आपको बता दें कि भारती को ऐसा देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल हर्ष ने इंस्टाग्राम फेस फिल्टर का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से भारती की ऐसी हालत हो गई है। 

39

भारती को ऐसी हालत में देखकर ज्यादातर फैन्स ने आश्वर्यचकित होने वाली इमोजी कमेंट के तौर पर शेयर की है। कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक ने कमेंट करते हुए लिखा- हाहाहाहा भारती 76 साल की हो गई यह सबसे शानदार है। संगीतकार जोरा रंधावा ने लिखा- ये क्या हाल बना रखा है बहन। 

49

लाफ्टर की क्वीन के नाम से फेमस भारती आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। कॉमेडी शो हो या फिर रियल्टी शो भारती जब भी स्क्रीन पर आती है लोगों को गुदगुदा जाती हैं। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि भारती को उनकी मां जन्म से पहले ही मार देना चाहती थीं। 

59

बता दें कि पर्दे पर मुस्कुराने वाली भारती की जिंदगी काफी मुश्किलों भरी है। बचपन में उन्हें दो वक्त की रोटी तक बमुश्किल नसीब हो पाती थी। उन्होंने अपने भाी-बहन और मां के साथ काफी बुरे दिन गुजारे। 

69

भारती सिंह कभी अमृतसर में थिएटर करती थी जहां उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुई। उन्होंने ही भारती को लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने के सलाह दी।
 

79

भारती जब अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आना चाहती थी तो मां ने उनका पूरा साथ दिया। मुंबई आकर उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन दिया और सिलेक्शन भी हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कॉमेडी सर्कस, कपिल शर्मा शो, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो में काम किया। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

89

भारती ने 2018 में हर्ष लिम्बाच‍िया से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड भी हैं। आज भी दोनों सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को हंसाते रहते हैं।

99

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 होस्ट कर रहे हैं। दोनों अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं। शो की जज माधुरी दीक्षित हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos